Himanta Biswa Sarma के असम के सीएम चुने जाने पर झारखंड के भाजपाई गदगद, इस वजह से खूब दे रहे बधाई

Himanta Biswa Sarma हेमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा ने सर्वानंद सोनोवाल के स्थान पर सरमा को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद झारखंड के भाजपा सरमा को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:22 AM (IST)
Himanta Biswa Sarma के असम के सीएम चुने जाने पर झारखंड के भाजपाई गदगद, इस वजह से खूब दे रहे बधाई
असम भाजपा विधायक दल के नेता हेमंत बिस्वा सरमा ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Himanta Biswa Sarma, Assam BJP Legislature Party leader Himanta Biswa Sarma हेमंत बिस्वा सरमा असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में रविवार को गुवाहाटी में सरमा को विधायक दल का नेता चुना गया। अब सरमा सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसकी खबर मिलते ही झारखंड के भाजपा नेता गदगद हो गए। झारखंड के भाजपाई सरमा को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बधाई देने झड़ी लगा दी। भाजपा विधायक दल के नेता और गिरिडीह जिले के राजधनवार से विधायक बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर सरमा को बधाई दी। हाल के दिनों में झारखंड भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं की नजर में सरमा की छवि एक लड़ाकू नेता के ताैर पर उभरी है। इस कारण झारखंड के भाजपाई उन्हें पसंद कर रहे हैं।

.@himantabiswa जी को असम के भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं।

आपके कुशल नेतृत्व एंव मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश विकास के पथ पर सदैव अग्रसर हो ऐसी कामना है।#HimantaBiswaSarma pic.twitter.com/q725qug23y

— Babulal Marandi (@yourBabulal) May 9, 2021

सर्वानंद सोनोवाल के स्थान पर सरमा बनेंगे मुख्यमंत्री

हेमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस मूल के नेता नेता हैं। वह अपने एक बयान के कारण समय-समय पर याद किये जाते हैं। 2016 के असम विधानसभा चुनाव से पहले सरमा गुवाहाटी से नई दिल्ली तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने गए थे। कई दिनों तक इंतजार के बाद राहुल ने मिलने का समय नहीं दिया। इसके बाद सरमा ने बयान दिया-राहुल के पास अपने कुत्ते से मिलने का समय होता है लेकिन कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं के लिए नहीं। 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले सरमा भाजपा में शामिल हो गए। असम भाजपा जीती तो सर्वानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने और सरमा सरकार में नंबर दो के मंत्री। अब असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद सोनोवाल की जगह सरमा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 

आपका यह ट्वीट न सिर्फ़ न्यूनतम मर्यादा के ख़िलाफ़ है बल्कि उस राज्य की जनता की पीड़ा का भी मजाक़ उड़ाना है जिनका हाल जानने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी ने फ़ोन किया था। बहुत ओछी हरकत कर दी आपने। मुख्यमंत्री पद की गरिमा भी गिरा दी https://t.co/AIm0V6uc17" rel="nofollow

— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 6, 2021

इस कारण झारखंड के भाजपाई सरमा को कर रहे पंसद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 मई की रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फोन किया था। यह फोन झारखंड में कोरोना महामारी से निपटने के लिए तैयारियों के सिलसिले में था। प्रधानमंत्री सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बारी-बारी से फोन कर कोरोना प्रभावितों के हाल को जान रहे हैं। साथ ही इससे निपटने के लिए पूरा सहयोग का भरोसा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री के फोन के बाद हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर तंज कसा। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात की। इसपर सबसे पहले असम के भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। सरमा के इस तेवर को झारखंड के भाजपा पसंद कर रहे हैं।

असम भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर @himantabiswa जी को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ । मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप असम को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा एवं असम के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे और आपके नेतृत्व में असम के लोग समृद्धि और प्रगति देखेंगे। pic.twitter.com/BaUsXkowOf— Raj Sinha (@rajsinhabjp) May 9, 2021

बाबूलाल के साथ निशिकांत और अनंत ओझा ने ट्वीट कर सरमा को दी बधाई

सरमा के असम भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड के भाजपाई ट्विटर पर बधाई दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, धनबाद के विधायक राज सिन्हा और राजमहल के विधायक अनंत ओझा ने ट्वीट कर बधाई दी है। 

chat bot
आपका साथी