Dhanbad: मध्य विद्यालयों के वरीय शिक्षक बनेंगे उच्च विद्यालयों के प्रभारी

हाई स्कूलों समेत उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में पांच साल का अनुभव नहीं रखने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापकों को शिक्षा विभाग हटाने की तैयारी कर रहा है। अब इन हाई स्कूलों तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में मध्य विद्यालयों के वरीय शिक्षकों को प्रभारी बनाया जाएगा।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:59 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:59 PM (IST)
Dhanbad: मध्य विद्यालयों के वरीय शिक्षक बनेंगे उच्च विद्यालयों के प्रभारी
हाई स्कूलों तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में मध्य विद्यालयों के वरीय शिक्षकों को प्रभारी बनाया जाएगा। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: हाई स्कूलों समेत उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में पांच साल का अनुभव नहीं रखने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापकों को शिक्षा विभाग हटाने की तैयारी कर रहा है। अब इन हाई स्कूलों तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में मध्य विद्यालयों के वरीय शिक्षकों को प्रभारी बनाया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जिले में संचालित 111 हाई स्कूलों व प्लस टू स्कूलों के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापकों की सूची जारी कर दी है। प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही उप शिक्षा निदेशक हजारीबाग से मंजूरी ली जाएगी।

उसके बाद जिला स्तर पर कार्यालय आदेश जारी किया जाएगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है कि इनमें से 56 हाई स्कूलों उत्क्रमित प्लस टू स्कूलों के प्रभारी बदल जाएंगे। हाई स्कूलों के प्रभारी प्रधानाध्यापक पद को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। राज्य मुख्यालय के निर्देश पर एकरूपता बनाए रखने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस की ओर से यह कदम उठाया गया है। प्लस टू जिला स्कूल के प्रभारी अब दिलीप कुमार पांडे होंगे। यह मध्य विद्यालय के वरीय शिक्षक हैं। वही उत्क्रमित प्लस टू कोलाकुसमा धनबाद के प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा बनेंगे। पीजीटी तथा टीजीटी के साथ पांच वर्ष का अनुभव नहीं रहने पर यह कदम विभाग की ओर से उठाए गया है। आठ ऐसे स्कूल है जहां पदस्थापित शिक्षक अहर्ता पूरी नहीं करते हैं। बताते चलें कि जिले के 42 हाई स्कूलों तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के प्रभारी अब मध्य विद्यालयों के वरीय शिक्षक होंगे।

जिले में केवल पांच है स्थाई प्रधानाध्यापक

धनबाद में 111 हाई स्कूल संचालित है। इनमें से पांच स्कूलों में ही स्थाई हेड मास्टर कार्यरत है। प्लस टू गोविंदपुर में दिनेश सिंह, उच्च विद्यालय लोयाबाद में सिद्धेश्वर मन्ना, उच्च विद्यालय धनबाद में राजेश कुमार, डीएवी उच्च विद्यालय झरिया में रामाकांत सिंह, बालिका उच्च विद्यालय गोमो तोपचांची में कांति सिंह स्थाई हेड मास्टर है।

chat bot
आपका साथी