High- Profiled Love Extortion Case: पुलिस पड़ी पीछे तो बादल के मोबाइल का स्वीच हुआ ऑफ, पत्र भेजकर खुद की जान को बता रहा खतरा
बादल ने बिहार के विधायक अनंत सिंह समेत कई अन्य लोगों से अपनी जान को खतरा बताया है। पत्र में कहा है कि सुरेश सिंह हत्या कांड में स्व. सुरेश सिंह के पुत्र अजय सिंह ने तत्कालीन विधायक संजीव सिंह के खिलाफ गवाही देने के लिए हत्या की धमकी दी।
धनबाद, जेएनएन। High- Profiled Love Extortion Case बड़े नेताओं और बड़े पुलिस पदाधिकारियों के साथ संबंधों का हवाला देकर बड़े घरों की लड़कियों और औरतों को फंसा कर याैन शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप में घिरने के बाद कोयला व्यवसायी व ठेकेदार बादल गौतम के पीछे अब धनबाद पुलिस पड़ी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कवायद को देख बादल ने अपने मोबाइल का स्विच ऑफ कर लिया है। दूसरी तरफ डाक से पुलिस को पत्र लिखकर सफाई दे रहा है। पत्र में बादल ने खुद की जान को खतरा बताया है। हालांकि दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के सवाल पर बादल ने पत्र में कुछ नहीं कहा है।
यह भी पढ़ें- High- बादल के खिलाफ साक्ष्य जुटाने दिल्ली जाएगी धनबाद पुलिस, कुकर्म के बाद देह व्यापार मंडी में बेचने की दी थी धमकी
बिहार के मोकामा के विधायक अनंत सिंह से बता रहा जान को खतरा
शहर के चर्चित दुष्कर्म कांड का आरोपी बादल गौतम ने वरीय पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज को रजिस्टर्ड डाक से पत्र देकर अपने और अपने परिवार के सुरक्षा की गुहार लगायी है। इस पत्र के माध्यम से बादल ने सुरेश सिंह हत्या कांड से लेकर अब तक की घटनाओं का जिक्र करते हुए और बिहार के विधायक अनंत सिंह समेत कई अन्य लोगों से अपनी जान को खतरा बताया है। बादल ने अपने पत्र में कहा है कि सुरेश सिंह हत्या कांड में स्व. सुरेश सिंह के पुत्र अजय सिंह ने तत्कालीन विधायक संजीव सिंह और शशि सिंह के खिलाफ गवाही देने के लिए दवाब बनाया और हत्या करा देने की धमकी दी थी।