DMC: प्रमुख चौक चौराहों के साथ ही लिंक रोड भी हाई मास्क लाइट से होंगे रोशन

नगर निगम शहर भर को रोशन करने जा रहा है। 20 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है हालांकि इसमें विदेशी नहीं है जितनी होनी चाहिए। अभी तक लगभग 4000 लाइट ही लग पाई है। इसी बीच प्रमुख चौक चौराहों पर भी हाई मास्ट लाइट लगाई गई है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:36 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:36 PM (IST)
DMC: प्रमुख चौक चौराहों के साथ ही लिंक रोड भी हाई मास्क लाइट से होंगे रोशन
भर को रोशन करने जा रहा है। 20 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद : नगर निगम शहर भर को रोशन करने जा रहा है। 20 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है, हालांकि इसमें विदेशी नहीं है जितनी होनी चाहिए। अभी तक लगभग 4000 लाइट ही लग पाई है। इसी बीच प्रमुख चौक चौराहों पर भी हाई मास्ट लाइट लगाई गई है। कुछ लोगों पर अभी यह बाकी ही है। इसके साथ ही अब नगर निगम ने मुख्य सड़क से जुड़े लिंक सड़कों पर भी हाई मास्ट लाइट (फ्लड लाइट) लगाने का काम शुरू कर दिया है। शुरुआत हो चुकी है बेकारबांध से पॉलिटेक्निक रोड जाने वाली सड़क पर काम भी शुरू हो चुका है। आधा स्ट्रक्चर खड़ा भी हो गया है।

अगले 10 दिन में यह सड़क पर फ्लड लाइट से जगमगाती नजर आएगी। इस सड़क के अलावा जयप्रकाश नगर, डीएस कॉलोनी, हीरापुर, मनईटांड़, पुराना बाजार, धनसार चौक समेत अन्य लिंक रोड पर 30 से अधिक फ्लडलाइट लगाए जाएंगे। शहर के चौराहों के साथ ही लिंक सड़कों पर भी फ्लड लाइट यानी हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग बहुत समय से चल रही थी।

इनमें से कई सड़कों में अभी तक स्ट्रीट लाइट भी ढंग से काम नहीं कर रहा है। इस वजह से हाई मास्ट लाइट लगाई जा रही है। नगर निगम ने अंधेरे वाले सड़कों को प्राथमिकता की सूची में रखा है। यहां अंधेरे की वजह से सड़क हादसों के साथ-साथ अराजकतत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता था। इन समस्याओं को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है। नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से कई शिकायतें मिल रही थी कि प्रमुख गलियों में भी हाई मास्ट लाइट लगनी चाहिए, ताकि चारों तरफ रोशनी दिखे। स्ट्रीट लाइट सिर्फ उस जगह ही रोशन करता है, जबकि हाई मास्क लाइट का दायरा काफी दूर तक होता है। इसी उद्देश्य को लेकर सभी प्रमुख गलियों में हाई मास्ट लगाए लगाने की योजना बनाई। शुरुआत कर दी गई है। धीरे-धीरे हर जगह लाइट लगेगी।

chat bot
आपका साथी