CISF: हेमराज गुप्ता बने पूर्वी जोन सेक्टर के महानिरीक्षक, पांच महीने से चल रहा था प्रभार में

CISF सीआइएसएफ पूवी जोन सेक्टर- रांची में आइजी के पद पर हेमराज गुप्ता की तैनाती की गई है। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश के आरटीसी बरवाहा प्रशिक्षण केंद्र में बतौर डीआइजी के पद पर कार्यरत थे। जहां मुख्यालय ने उन्हें पदोन्नति देते हुए पूर्वी सेक्टर-रांची का आइजी बनाया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 05:59 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 05:59 PM (IST)
CISF: हेमराज गुप्ता बने पूर्वी जोन सेक्टर के महानिरीक्षक, पांच महीने से चल रहा था प्रभार में
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के आइजी हेमराज गुप्ता ( फाइल फोटो)।

बोकारो, जेएनएन। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआइएसएफ पूर्वी जोन सेक्टर- रांची के नए महानिरीक्षक हेमराज गुप्ता बनाए गए है। पूर्वी जोन खंड रांची के तहत ही बोकारो आता है। बीएसएल बोकारो इकाई में कमांडेंट की जिम्मेवारी नितिन कुमार त्यागी को सौंपी गई है। इस बाबत सीआइएसएफ ने अधिसूचना जारी कर दी है। सीआइएसएफ पूवी जोन खंड- रांची में आइजी के पद पर हेमराज गुप्ता की तैनाती की गई है। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश के आरटीसी बरवाहा प्रशिक्षण केंद्र में बतौर डीआइजी के पद पर कार्यरत थे। जहां मुख्यालय ने उन्हें पदोन्नति देते हुए पूर्वी सेक्टर-रांची का आइजी बनाया है। हेमराज मूल रुप से राजस्थान के रहने वाले है।

अनिल कुमार भेजे गए मुंबई

पूवी जोन सेक्टर रांची के तत्कालीन महानिरीक्षक अनिल कुमार को बीते 26 नवंबर 2020 को एडीजी साउथ बनाते हुए मुंबई तबादला कर दिया गया था। इसके बाद से ही पूर्वी जोन सेक्टर में स्थायी तौर पर आइजी का पद रिक्त है। वर्तमान समय में कोलकाता सेक्टर के आइजी सुधीर कुमार को पूवी जोन सेक्टर का अतिरिक्त प्रभार देकर विभागीय काम-काज को चलाया जा रहा है। पूवी जोन सेक्टर रांची के अधीन झारखंड, बिहार, उतर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश की कुछेक इकाई आती है। जहां कई इकाई उग्रवाद व नक्सल प्रभावित भी है। ऐसे में यहां स्थायी तौर पर आइजी के नही रहने से विभागीय काम-काज के साथ सुरक्षा-व्यवस्था को चौकस करना सीआइएसएफ मुख्यालय के लिए चुनौती बनी हुई थी।

8 माह से खाली था बोकारो में कमांडेट का पद

इसी प्रकार बीएसएल बोकारो इकाई के कमांडेंट राहुल यादव का तबादला उतर प्रदेश के आगरा इकाई में किये जाने के बाद यहां कमांडेंट का पद बीते आठ माह से खाली है। सीआइएसएफ मुख्यालय ने एचइसी रांची के उप कमांडेंट नितिन कुमार त्यागी को कमांडेंट पद पर प्रमोशन देते हुए बीएसएल इकाई में स्थानांतरित किया है।

chat bot
आपका साथी