Jharkhand Unlock Update: हेमंत सोरेन सरकार ने दी बड़ी राहत, खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और कोचिंग, इंटर स्टेट बसों को हरी झंडी; पढ़ें डिटेल्स गाइडलाइंस

झारखंड में स्कूल कोचिंग संस्थान खुलने और इंटर स्टेट बसों का परिचालन शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। हेमंत सरकार ने 1 अगस्त से स्कूल-कॉलेज खोलने इंटर स्टेट बसों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:44 PM (IST)
Jharkhand Unlock Update: हेमंत सोरेन सरकार ने दी बड़ी राहत, खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और कोचिंग, इंटर स्टेट बसों को हरी झंडी; पढ़ें डिटेल्स गाइडलाइंस
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंंत सोरेन ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद।Jharkhand Unlock Update झारखंड में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान खुलने और इंटर स्टेट बसों का परिचालन शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड सरकार ने 1 अगस्त से स्कूल-कॉलेज खोलने, इंटर स्टेट बसों का परिचालन शुरू करने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसके अनुसार धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज समेत राज्य में 9वीं से 12वीं की क्लास ऑफलाइन होगी। इंटर स्टेट बसों का परिचालन होगा। यानी झारखंड से बसें अब दूसरे राज्यों में जा सकेंगी और आ सकेंगी। शादी विवाह में भाग लेने की संख्या बढ़ा दी गई है। अब विवाह समारोह का 100 लोग मजा ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया निर्णय

झारखंड में 22 अप्रैल से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। शुक्रवार को रांची में मुख्यंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई। इसमें राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके बाद पहले जारी पाबंदियों में छूट देने का निर्णय लिया गया। अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। इंटर स्टेट बसों का पचिलान बड़ी राहत की बात है। तीन महीने से झारखंड से दूसरे राज्यों में बसों का परिचालन नहीं हो रहा था। यहां न बसें आ रही थीं और न ही यहां से जा रहीं थीं। इससे आम लोग परेशान थे।

जारी रहेगा वीकेंड लॉकडाउन

अगस्त महीने में भी वीकेंड लॉकडाउन ( साप्ताहिक तालाबंदी) जारी रहेगा। Weekend Lockdown शनिवार की रात 8 बजे शुरू होकर सोमवार की सुबह 6 बजे तक चलेगा। इस दाैरान आवश्यक सेवाओं (दूध, सब्जी, खाने-पीने का सामान, दवा आदि) को छोड़कर तमाम हाट-बाजार और दुकानें बंद रहेंगी।

झारखंड स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (अनलॉक 6.0/ 30 जुलाई, 2021) गाइडलाइंस सभी दुकानें 8 बजे रात कर खुल सकेंगी।  रेस्तरां और बार रात 10 बजे तक खुलेंगे सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय 100 फीसद मानव संसाधान के साथ खुल सकेंगे। शनिवार की शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें बंद ( आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) रहेंगी। सिनेमा हॉल, बार मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। क्लब भी खुलेंगे सभी विद्यालयों और कॉलेजों में सभी शिक्षक और गैर शैक्षणिक कर्मी उपस्थित रहेंगे। विद्यालय में कक्षा 9, 10, 11 और 12 खुल सकेंगे। ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेगी। अभिभावक की अनुमति अनिवार्य होगी। अधिकतम 4 घंटे पढ़ाई होगी। 12 बजे तक पढ़ाई होगी। कॉलेज में यूजी-पीजी की अंतिम वर्ष की कक्षा खुल सकेंगी। ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेंगी। अधिकतम 4 घंटे पढाई होगी। 12 बजे तक। क्लास में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों के लिए कम से कम एक टीका अनिवार्य। ITI/ काैशल विकास केंद्र/ पॉलिटेक्निक खुल सकेंगे। ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेगी। विद्याथियों के लिए कम से कम एक टीका अनिवार्य। कोचिंग संस्थान में 18 वर्ष से अधिक के विद्यार्थियों के लिए कक्षा खुल सकेंगी। ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेगी। कमरे में 50 प्रतिशत क्षमता का ही उपयोग किया जाएगा। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए कम से कम एक टीका जरुरी। खुले शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों और शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों का समय-समय पर कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा। अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। आगंनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। लाभुकों को घर-घर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। खुली जगहों पर 100 व्यक्ति से अधिक के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा। बंद जगह पर 50 प्रतिशत क्षमता या 100 व्यक्ति, जो कम हो, से अधिक के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। जुलूस पर रोक जारी रहेगी। अंतरराज्यीय ( इंटर स्टेट बस) बस परिवहन की अनुमति दी गई।  राज्य सरकार/ भारत सरकार की संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षा कराई जायेगी। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की भी अनुमति दी गई। कॉलेज में यूजी और पीजी की फाइनल ईयर परीक्षा की अनुमति दी ई।  मेला और प्रदर्शनी पर रोक जारी रहेगी।  स्विमिंग पूल बंद रहेंगे।  अब दूसरे राज्यों से आने के लिए ई-पास की आवश्यकता नहीं। सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य। आदेश उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धारा के के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई।  यह आदेश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

झारखंड में 22 अप्रैल से जारी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह

कोरोना की दूसरी लहर उठने के बाद संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए झारखंड में 22 अप्रैल से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह ( मिनी लॉकडाउन) शुरू हुआ। यह एक-एक सप्ताह के लिए बढ़ाया जाता रहा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद 3 जून से झारखंड में अनलॉक शुरू हुआ। जैसे-जैसे कोरोना में कमी आई सरकार ने पाबंदियों में छूट देती गई। 30 जून को अनलॉक 5.0 गाइडलाइन जारी हुई थी। जुलाई महीने में कोई गाइडलाइन नहीं जारी हुई। 30 जून को जारी गाइडलाइंस ही जुलाई महीने में चलती रही। अब अगस्त महीने के लिए सरकार ने अनलाक 6.0 गाइडलाइंस ( Jharkhand Unlock 6.0 Guidelines) पर निर्णय लिया है।

chat bot
आपका साथी