ट्रांसफर के खेल में उलझी है हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सूबे की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बिजली की बदहाली के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्ववाली प्रदेश संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार को ठगबंधन की सरकार करार दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 07:31 PM (IST)
ट्रांसफर के खेल में उलझी है हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश
ट्रांसफर के खेल में उलझी है हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

जागरण संवाददाता, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सूबे की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बिजली की बदहाली के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्ववाली प्रदेश संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार को ठगबंधन की सरकार करार दिया। प्रकाश ने ये बातें अपने तीन दिवसीय धनबाद दौरे के अंतिम दिन स्थानीय परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रकाश ने कहा कि यह सरकार ट्रांसफर और ट्रांसफार्मर के खेल में उलझी हुई है। यह सरकार अधिकारियों के ट्रांसफर को उद्योग का रूप दे चुकी है तो दूसरी तरफ यह ट्रांसफार्मर से बिजली को गायब कर आम आदमी की परेशानियों में और इजाफा कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन विभागों की कमान खुद मुख्यमंत्री के हाथों में है, उनमें ही सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार पसरा हुआ है। चाहे वह खनन विभाग हो, बिजली विभाग हो या फिर कोई और। इन विभागों के अधिकारी हेमंत सरकार को गलत सलाह देते हुए प्रदेश को बर्बादी की ओर ले जा रहे हैं। ये सब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारों पर किया जा रहा है। जो काम कभी मधु कोड़ा की नेतृत्ववाली प्रदेश सरकार कर रही थी, उसी के कामों को यूपीए की यह सरकार आगे ले जा रही है।

इस दौरान दीपक प्रकाश ने कहा कि जिस सूबे में जज और एपीपी तक की हत्या हो जाती है, वहां की कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। कहा कि आज आम आदमी के दिलों में फिर से राजद की सरकार के दिनों की याद ताजा हो गई है। लोग एक जिले से दूसरे जिले में सफर करने से डर महसूस कर रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों और अदूरदर्शी निर्णय के कारण खनन माफिया आज फिर से अपना खेल खुलकर खेल रहे हैं। जो खनन माफिया हमारी पूर्ववर्ती सरकारों के समय बिलों में जा छुपे थे वे अब बाहर आ गए हैं। लेकिन जनता भी अब उनकी असलियत समझने लगी है। आनेवाले दिनों में वे इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन जनता अपना मन बना चुकी है।

मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश, प्रदीप वर्मा, धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, धनबाद विधायक राज सिंहा, रागिनी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सरोज, मिल्टन पार्थसारथी, जिला प्रवक्ता अमित सिंहा, सांसद प्रतिनिधि नीतिन भट्ट सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी