Lockdown: खत्म होगा वीकेंड लॉकडाउन ? हेमंत सरकार ले सकती बड़ा फैसला...जान‍िए अनलॉक 6 में होने वाले बड़े बदलाव

Lockdown Lockdown News July 28 संडे लॉकडाउन को लोगों का हर संडे भले ही अपने घर में आरामतलबी में बीत रहा हो लेकिन बाजार मॉल पार्क सन्नाटे में है। कोई भी घर से नहीं निकल पा रहा है। लोगों का यह सूखा अब खत्म होने वाला है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:21 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:11 AM (IST)
Lockdown: खत्म होगा वीकेंड लॉकडाउन ? हेमंत सरकार ले सकती बड़ा फैसला...जान‍िए अनलॉक 6 में होने वाले बड़े बदलाव
July 31 के बाद सरकार वीकेंड लॉकडाउन खत्म करने पर फैसला ले सकती है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: Lockdown, Lockdown News,  Sunday Lockdown, July 28 संडे लॉकडाउन को लोगों का हर संडे भले ही अपने घर में आरामतलबी में बीत रहा हो, लेकिन बाजार, मॉल, पार्क सन्नाटे में है। कोई भी घर से नहीं निकल पा रहा है। लोगों का यह सूखा अब खत्म होने वाला है। 31 जुलाई के बाद सरकार Weekend Lockdown खत्म करने पर फैसला ले सकती है। धनबाद के लोगों को इससे बड़ी उम्मीदें हैं।

खासकर शॉपिंग मॉल, पार्क, होटल रेस्टोरेंट को सबसे अधिक वीकेंड यानी रविवार का इंतजार रहता है। अभी तक रविवार को लॉकडाउन हो जा रहा है, जिसकी वजह से शॉपिंग मॉल, पार्क, रेस्टोरेंट, होटल आदि बंद रह रहे हैं। दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है, संडे को ही सबसे ज्यादा चीजों की बिक्री होती है। लोग भी अपने घरों में कैद होकर रह जा रहे हैं।

अमूमन परिवार संडे को पार्क, शॉपिंग मॉल में शॉपिंग करने निकल जाते हैं। यही वजह है कि बिरसा मुंडा पार्क राजेंद्र सरोवर की आमदनी भी घट गई है। 31 जुलाईके बाद सरकार वीकेंड लॉकडाउन को खत्म कर सकती है। जानकारों की माने तो अन्य दिनों की तुलना में अब रविवार को भी आठ बजे तक हर दुकान, शॉपिंग मॉल, पार्क होटल रेस्टोरेंट खुल जाएंगे।

वर्जन

संडे ही परिवार के साथ वक्त बिताने का समय मिलता है। यही दिन ऐसा है जब हम शॉपिंग करने, बाहर घूमने या फिल्म देखने निकल जाया करते थे। वीकेंड लॉकडाउन की वजह से ऐसा कुछ नहीं हो पा रहा है। सरकार को अब संडे को भी सब खोल देना चाहिए। वैसे भी सब कोविड-19 कर ही रहे हैं।

  - जूही गुप्ता, गृहिणी कुसुम विहार

 संडे बंद करने का कोई मतलब नहीं है। सोमवार से शनिवार को तो वैसे भी खुला ही रहता है। संडे को खोल देने से बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला। जिनको मार्केट करना है वह संडे मंडे नहीं देखते हैं। हां यह जरूर है कि कम से कम बच्चों को पार्क और शॉपिंग मॉल घूमने का मौका मिल जाएगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन हम सभी कर ही रहे हैं।

 - डॉ अंशु गिरी, ग्रहिणी कुसुम विहार

chat bot
आपका साथी