हेमंत सरकार किसान विरोधी, इसे हटना चाहिए : पीएन सिंह

जाटी गोविदपुर/ देवली/ निरसा/ पूर्वी टुंडी राज्य सरकार के किसान विरोधी रवैया व किसानों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:03 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:03 PM (IST)
हेमंत सरकार किसान विरोधी, इसे हटना चाहिए : पीएन सिंह
हेमंत सरकार किसान विरोधी, इसे हटना चाहिए : पीएन सिंह

जाटी, गोविदपुर/ देवली/ निरसा/ पूर्वी टुंडी : राज्य सरकार के किसान विरोधी रवैया व किसानों को धान क्रय की राशि का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को पूर्वी टुंडी, गोविदपुर, पूर्वी गोविदपुर समेत निरसा में भाजपाइयों ने धरना दिया। पूर्वी गोविदपुर के देवली गांव में सांसद पीएन सिंह ने धरना देते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने किसानों की ऋण माफ करने का जो वादा किया था उसे अभी तक पूरा नहीं किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित के लिए रघुवर सरकार के समय किसानों को प्रति एकड़ पांच हजार के हिसाब से पांच एकड़ भूमि तक 25 हजार रुपए देने का काम किया था। लेकिन हेमंत सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया। यह सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार को हटाना चाहिए और किसानों की हित की सरकार झारखंड में बननी चाहिए। निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में चारधरा स्थित खेतों में धरना प्रदर्शन किया गया। यहां अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि जब झारखंड में भाजपा सरकार थी तो किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना चलाकर किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजे जा रहे थे। वर्तमान सरकार ने उस योजना को बंद कर दिया।

मानसून आ गया है। किसान धान के बिचड़े लगा रहे हैं और उसकी रोपाई करेंगे। परंतु किसानों को उनके धान का पैसा अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। राज्य सरकार जल्द से जल्द किसानों के धान क्रय का पैसे का भुगतान करें वरना भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। गोविदपुर प्रखंड के बरमसिया गांव के किसानों के साथ भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा धनबाद जिला ग्रामीण के महामंत्री राजेश दास, उपाध्यक्ष तालेश्वर प्रसाद साव, मीडिया प्रभारी विश्वनाथ पाल, किसान शक्तिपद गोराई, किशन गोराई, नितिन गोराई, मितन गोराई, भरत गोराई, देवाशीष ने प्रदर्शन किया।

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल ने जमडीहा पंचायत के कंचनपुर गांव में किसानों के साथ प्रदर्शन किया। पूर्वी टुंडी प्रखंड के पालोबेड़ा गांव में प्रखंड अध्यक्ष समीर कुमार साव, लटानी में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महादेव कुम्हार, बलारडीह में संजय मंडल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

धरना में पूर्वी गोविदपुर मंडल के अध्यक्ष सुबोध सिंह, मंडल महामंत्री राजेश मंडल, सांसद प्रतिनिधि बलराम साव, उत्तम रवानी, निर्मल कुंभकार, सुरेश रविदास, अनिल विश्वकर्मा, पप्पू मंडल, अर्जुन कुंभकार, अवधेश कुमार, महेश महतो, प्रशांत मंडल, पूर्वी टुंडी में समीर कुमार साव, महादेव कुंभकार, शंकर चंद्र दा, बासुदेव कुंभकार, बीरेंद्र भंडारी, सत्यदेव हेंब्रम, महादेव कुमार,संजय मंडल, विजय दास, शशि भूषण कुम्हार, साधु मंडल, हरेंद्र, भीमलाल महतो, उत्तम भंडारी, मुन्ना हेंब्रम, कांतो मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी