अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी को दी खाद्य सामग्री

संवाद सहयोगी निचितपुर विधायक मथुरा प्रसाद महतो व बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति बुधवार को निि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:58 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:58 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी को दी खाद्य सामग्री
अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी को दी खाद्य सामग्री

संवाद सहयोगी, निचितपुर: विधायक मथुरा प्रसाद महतो व बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति बुधवार को निचितपुर टाउनशिप पहुंचे। स्वजनों के भरण पोषण के लिए अंडा बेच रहे दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी यमुना कुमार पासवान से मिलकर उन्हें खाद्य सामग्री दी। विधायक ने कहा कि यमुना को सरकारी नौकरी मिले इसके लिए वे शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलेंगे। यमुना को हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बीडीओ ने कहा कि यमुना की बातों को डीसी के समक्ष रखेंगे ताकि सहयोग मिल सके। झामुमो के जिला सचिव पवन कुमार महतो, रुपेश चांद, दीपक पासवान, मनोहर महतो, मो. परवेज आदि शामिल थे। मालूम हो कि 23 मई के दैनिक जागरण के अंक में यमुना के दर्द को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन व विधायक मथुरा ने मुख्यमंत्री को ट्विट कर यथासंभव सहयोग करने का आग्रह किया है। यमुना तीन स्कूलों में बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देकर अपने स्वजनों का पेट पालता था, लेकिन कोरोना काल में स्कूल बंद रहने के कारण उसकी माली हालत बिगड़ गई। उसे अंडा बेचना पड़ रहा है। एक हाथ के बूते ताइक्वांडो में बड़े-बड़े धुरंधरों को धूल चटाने वाले यमुना ने अब तक 58 मेडल जीते हैं। इसमें 54 गोल्ड, एक सिल्वर व तीन ब्रांज मेडल शामिल है। यमुना ने 2018 में दक्षिण कोरिया में ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पाया। 2019 में इरान में प्रेसीडेंट कप में ब्रांज मेडल जीता था। पोलैंड, इंगलैंड, दक्षिण कोरिया, नेपाल, जार्डन, इरान में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में देश का मान बढ़ा चुका है।

chat bot
आपका साथी