Dhanbad Weather Alert: बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर से बढ़ा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

लो प्रेशर के बादलों के साथ-साथ अरब सागर से आने वाले बादलों की श्रृंखला भी बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर तक पहुंच रही है। इसका भी असर धनबाद की आबोहवा पर दिख सकता है। 30 जुलाई के बाद से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव दिखने के आसार हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:11 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:00 AM (IST)
Dhanbad Weather Alert: बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर से बढ़ा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
धनबाद में भारी बारिश की चेतावनी ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का प्रभाव बुधवार की देर रात से ही धनबाद और आसपास में दिखने लगा। देर रात तेज गरज के साथ बारिश हुई। इससे पहले दोपहर में भी काफी देर तक झमाझम बारिश हुई थी। गुरुवार को भी धनबाद समेत पूरे उत्तर पूर्वी जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद की मानें तो 29 और 30 जुलाई को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है। अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर आगे बढ़ेगा, जिसका असर पश्चिम बंगाल, बिहार के साथ झारखंड पर भी पड़ेगा।

लो प्रेशर के बादलों के साथ-साथ अरब सागर से आने वाले बादलों की श्रृंखला भी बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर तक पहुंच रही है। इसका भी असर धनबाद की आबोहवा पर दिख सकता है। 30 जुलाई के बाद से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव दिखने के आसार हैं। हालांकि लो प्रेशर की सक्रियता बनी रहे तो बारिश भी हो सकती है। थम थम कर हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट आने लगी है। बुधवार को धनबाद का तापमान 32 डिग्री पर रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 29-30 के बीच ही रहने का अनुमान है। तापमान में गिरावट होने से उमस भरी गर्मी का सामना नहीं करना होगा।

मौसम विज्ञानी के अनुसार इस सप्ताह धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से में अच्छी बारिश के आसार हैं। जुलाई में बारिश जून की तुलना में कम हुई है। कई जिलों में सामान्य से भी कम बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया है। अब जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने वाले बारिश से कम हुए आंकड़े में इजाफा होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी