Dhanbad Weather Forecast: आज और कल झुलसाएगी गर्मी, काल वैशाखी को लेकर पढ़ें माैसम विभाग की चेतावनी

मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव की माने तो 15 अप्रैल से 15 मई तक काल वैशाखी का भी मौसम रहता है। फसल कट जाने और जमीन समतल हो जाने से काल वैशाखी आने की संभावना बढ़ जाती है। यानी इसी सप्ताह से काल वैशाखी आने की भी संभावना बढ़ जाएगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 07:57 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 08:08 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: आज और कल झुलसाएगी गर्मी, काल वैशाखी को लेकर पढ़ें माैसम विभाग की चेतावनी
धनबाद में सुबह-सुबह ही तेज धूप निकल गई ( प्रतीकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। मंगलवार को सुबह से ही धूप झुलसाएगी। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी के तेवर बढ़ेंगे और धूप बढ़ती जाएगी। मौसम विभाग ने पहले ही इसके संकेत दे दिए हैं। विभाग की माने तो मंगलवार और बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 15 और 16 अप्रैल को एक बार फिर आसमान में बादल छाने और मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही जारी रहने से बीच-बीच में मौसम बदल रहा है। 15 और 16 अप्रैल को भी पश्चिमी विक्षोभ के बादलों का ही असर दिखेगा। इस दौरान तेज बादल गरजने के साथ हल्की फुहारें बरस सकती हैं। 30 से 40 की रफ्तार से हवा भी चलने का अनुमान है।

काल वैशाखी का दिखेगा असर

दूसरी ओर मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव की माने तो 15 अप्रैल से 15 मई तक काल वैशाखी का भी मौसम रहता है। फसल कट जाने और जमीन समतल हो जाने से काल वैशाखी आने की संभावना बढ़ जाती है। यानी इसी सप्ताह से काल वैशाखी आने की भी संभावना बढ़ जाएगी जिसका असर अगले महीने तक दिख सकता है।

बोकारो, गिरिडीह और दुमका में पूरे हफ्ते बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

धनबाद के साथ-साथ इससे सटे बोकारो और गिरिडीह जिले में पूरे हफ्ता मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। इसके साथ ही दुमका का मौसम भी इस पूरे सप्ताह रह रह कर बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन तीनों जिलों में 18 अप्रैल तक बादल गरजने और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। बीच-बीच में हल्की फुहार में भी बरस सकती है।

     17 अप्रैल तक का संभावित तापमान मंगलवार अधिकतम 39 न्यूनतम 21 बुधवार अधिकतम 39 न्यूनतम 25 गुरुवार अधिकतम 35 न्यूनतम 24 शुक्रवार अधिकतम 35  न्यूनतम 23 शनिवार अधिकतम 36 न्यूनतम 23

chat bot
आपका साथी