प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरपुरा में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति

संस सिदरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरपुरा में धनबाद के सिविल सर्जन के निर्देश पर डा बीएन मंडल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 07:29 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 07:29 PM (IST)
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरपुरा में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरपुरा में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति

संस, सिदरी : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरपुरा में धनबाद के सिविल सर्जन के निर्देश पर डा बीएन मंडल की प्रतिनियुक्ति हो गई है। डा बीएन मंडल ने बुधवार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों का इलाज करना शुरू कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों में हर्ष है। लगभग चार वर्षों के बाद पहली बार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरपुरा में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति हुई है। भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य विजय कुमार सिंह, शैलेश सिंह, विजय चौधरी अरविद खत्री, संजू महतो, अंगद सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर डा बीएन मंडल का स्वागत किया। सिदरी परिवार के डीएन सिंह, भाजपा के डीएन श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, विजय कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरपुरा में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की पहल करने के लिए सांसद पीएन सिंह के प्रति आभार जताया है। सांसद ने सिविल सर्जन धनबाद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरपुरा में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति का आग्रह किया था।

chat bot
आपका साथी