कोरोना के खौफ के बीच दो दर्जन स्थानों पर मिले डेंगू के लार्वा, स्वास्थ्य विभाग हरकत में Dhanbad News

स्वास्थ्य विभाग की ओर से धनबाद शहर के साथ ही प्रखंड स्तर पर भी कंटेनर सर्वे किया जा रहा है। इसके तहत अब तक 500 घरों में जांच की गई है। लगभग दो दर्जन जगहों पर डेंगू के लार्वा मिले हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 11:08 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 11:08 AM (IST)
कोरोना के खौफ के बीच दो दर्जन स्थानों पर मिले डेंगू के लार्वा, स्वास्थ्य विभाग हरकत में Dhanbad News
डेंगू के लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।

जागरण संवाददाता धनबाद। कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने के दौरान ही अब डेंगू की आशंका धनबाद में बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की विशेष कंटेनर सर्वे जांच अभियान में हाउसिंग कॉलोनी इलाके में काफी संख्या में डेंगू के लार्वा मिले हैं। शहर के साफ-सुथरे इलाके माने जाने वाले हाउसिंग कॉलोनी में काफी संख्या में लार्वा मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है। इन इलाकों में 96 घरों में जांच की गई। जिसमें एक दर्जन घरों में लार्वा मिले हैं। जिला मलेरिया सलाहकार रमेश कुमार सिंह ने बताया कि शहरी इलाकों में डेंगू का संक्रमण बढ़ सकता है। इसी को लेकर कंटेनर सर्वे शुरू किया गया है।

जिले में अब तक 500 घरों की जांच

स्वास्थ्य विभाग की ओर से धनबाद शहर के साथ ही प्रखंड स्तर पर भी कंटेनर सर्वे किया जा रहा है इसके तहत अब तक 500 घरों में जांच की गई है। लगभग दो दर्जन जगहों पर डेंगू के लार्वा मिले हैं। अब इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से ब्लीचिंग का छिड़काव फागिंग अधिक कराए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम को भी अनुरोध किया है। अधिकांश इलाके नगर निगम क्षेत्र में ही आते हैं।

घरों में नहीं रहने दे बरसात का पानी

रमेश कुमार ने बताया कि डेंगू के मच्छर सबसे ज्यादा घरों में रखे बर्तन, टायर, गमला, पाइप आदि के पानी में पनपते हैं। डेंगू के लिए उपयुक्त स्थान होता है। ऐसे ने अपने घरों में पानी को जमने नहीं दें। डेंगू के लार्वा की खासियत यह होती है कि यह अधिकतर इसी तरीके के जगहों पर होते हैं। यही वजह है कि विभाग कंटेनर सर्वे कर रहा है। इसका अर्थ है घर में रखे, सामानों में पानी को साफ करना। इसे जागरूकता को लेकर स्वास्थ्य्य विभाग प्रचार-प्रसार भी कर रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके।

chat bot
आपका साथी