Coronavirus Vaccination in Dhanbad: 60 वर्ष से ऊपर के लोगों की खोज में जुटा स्वास्थ्य महकमा, 1 मार्च से लगेगा टीका

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए गए केंद्र सरकार के विशेष कोविन एप रविवार को भी बंद रहेगा। जिले में कहीं पर भी टीकाकरण नहीं किया जाएगा। कोविन एप का नया वर्जन केंद्र सरकार ला रही है अब तीसरे चरण का रजिस्ट्रेशन इसी एप पर होगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:49 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:49 AM (IST)
Coronavirus Vaccination in Dhanbad: 60 वर्ष से ऊपर के लोगों की खोज में जुटा स्वास्थ्य महकमा, 1 मार्च से लगेगा टीका
1 मार्च से टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होगा ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। मुख्यालय के निर्देश के बाद धनबाद में भी तीसरे चरण के टीकाकरण को लेकर तैयारियां चल रही है। सोमवार से 60 वर्ष से ऊपर के लोगों का रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास में धनबाद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारियों को 60 वर्ष से अधिक लोगों की खोज के लिए निर्देश दिया है। इसे लेकर रविवार की शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जाएगी। मुख्यालय के निर्देश के बाद आगे की टीकाकरण की तैयारी होगी। सिविल सर्जन डॉक्टर दास ने बताया कि इसमें आंगनबाड़ी कर्मचारियों और सहिया को भी लगाया गया है। यह दोनों कर्मी घर घर जाकर ऐसे लोगों की खोज करेंगे, जिनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर है या 60 वर्ष से नीचे जो गैर संचारी रोग से ग्रसित हैं।

आज भी बंद रहेगा कोविन ऐप का रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए गए केंद्र सरकार के विशेष कोविन एप आज भी बंद रहेगा। आज भी जिले में कहीं पर टीकाकरण नहीं किया जाएगा। कोविन एप का नया वर्जन केंद्र सरकार ला रही है, अब तीसरे चरण का रजिस्ट्रेशन इसी एप पर होगा। इसके लिए सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

सोमवार को जारी रहेगा दूसरे चरण का डोज

सोमवार को धनबाद में दूसरे चरण का डोज जारी रहेगा। लगभग एक दर्जन केंद्रों पर पहले डोज लेने वाले कर्मचारियों को टीका मिलेगा। जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉक्टर विकास राणा ने बताया कि टीकाकरण में धनबाद राज्य में सबसे अव्वल है। आगे भी लोगों के सहयोग से लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त किया जाएगा। तीसरे चरण में भी लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी