Pakur News: विद्यालय में भड़की आग में जलकर प्रधानाध्यापक की माैत, जांच से होगा कारणों का खुलासा

एक से डेढ़ बजे के बीच आग लगने की सूचना गांव वालों को मिली। वे भागकर स्कूल पहुंचे। काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दमकल गाड़ी भी पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। बावजूद प्रधानाध्यापक की जान नहीं बचाई जा सकी।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 07:40 AM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 07:40 AM (IST)
Pakur News: विद्यालय में भड़की आग में जलकर प्रधानाध्यापक की माैत, जांच से होगा कारणों का खुलासा
पोचाइबेड़ा मध्य विद्यालय में घटनास्थल पर आग के कारणों की जांच करते पाकुड़ के पदाधिकारी ( फोटो जागरण)।

अमड़ापाड़ा (पाकुड़), जेएनएन। अमड़ापाड़ा के पोचाइबेड़ा मध्य विद्यालय के कार्यालय कक्ष में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजापाड़ा निवासी 55 वर्षीय नकुल कुमार पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। कार्यालय कक्ष में रखे जरूरी कागजात व अन्य सामान भी जलकर राख हो गए। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। न तो स्कूल के गैस सिलिंडर में आग लगी, न ही शॉर्ट सर्किट हुआ। कारण जानने के लिए पुलिस छानबीन में लगी है।

गांव वालों ने आग पर पाया काबू लेकिन प्रधानाध्यापक की जान नहीं बची

बुधवार को दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच आग लगने की सूचना गांव वालों को मिली। वे भागकर स्कूल पहुंचे। काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दमकल गाड़ी भी पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। बावजूद प्रधानाध्यापक की जान नहीं बचाई जा सकी। सहायक शिक्षक फ्रांसिस मरांडी ने बताया कि पांडेय ने उनको चावल वितरण के लिए बच्चों को बुलाने के लिए गांव भेजा था। वे गांव जा रहे थे। तभी पता चला कि विद्यालय में आग लग गई। जिला शिक्षा अधीक्षक दुर्गानंद झा, बीडीओ निशा कुमारी ङ्क्षसह, सीओ शफी आलम, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीकांत ठाकुर समेत कई अधिकारी स्कूल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि छानबीन कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कह सकते हैं कि आग कैसे लगी।

स्कूल का निरीक्षण किया है। स्कूल के गैस सिङ्क्षलडर में आग नहीं लगी है। शॉर्ट सर्किट भी नहीं हुआ है। आग लगने के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही लगेगा।

-दुर्गाानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक, पाकुड़

chat bot
आपका साथी