सिदूरपुर में हार्डकोक इंडस्ट्री की दीवार गिरी, हंगामा

संस बलियापुर सिदूरपुर स्थित बंद हार्डकोक इंडस्ट्री की दीवार गुरुवार की शाम गिरने व एक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 06:45 PM (IST)
सिदूरपुर में हार्डकोक इंडस्ट्री की दीवार गिरी, हंगामा
सिदूरपुर में हार्डकोक इंडस्ट्री की दीवार गिरी, हंगामा

संस, बलियापुर : सिदूरपुर स्थित बंद हार्डकोक इंडस्ट्री की दीवार गुरुवार की शाम गिरने व एक आवास के क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों ने हंगामा किया। नया रास्ता बनाए जाने के क्रम में इंडस्ट्रीज की दीवार गिरने की घटना हुई। पास स्थित एक आवास भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी बलियापुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत किया। सकारात्मक पहल करने का आश्वासन लोगों को दिया। तब लोग शांत हुए। मालूम हो कि वर्ष 2018 में हार्डकोक इंडस्ट्री के कब्जे में रही आदिवासी की जमीन मालिक को वापसी की कार्रवाई के बाद उसका मुख्य दरवाजा बंद हो गया। इंडस्ट्रीज में वाहनों का आना-जाना भी बंद हो गया। फिलहाल इंडस्ट्री तक जाने के लिए हार्ड कोक इंडस्ट्री की बाउंड्री तोड़कर रास्ता बनाए जाने का काम किया जा रहा था। घटना के बाद इंडस्ट्रीज मालिक की ओर से गांव के ही दो व्यक्ति द्वारा ग्रामीणों को अनाप-शनाप कहे जाने पर ग्रामीण और भड़क गए। स्थिति गंभीर होती देख लोगों ने इसकी सूचना बलियापुर थाना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची। पुलिस ने तत्काल रास्ता बनाने के कार्य पर रोक लगा दी। मामले को लेकर दो पक्षों में यहां तनाव व्याप्त है। पुलिस घटना पर पैनी नजर रखी हुई है।

-------------

सीके डब्ल्यू साइडिग में मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

संस, तिसरा : बस्ताकोला सीके डब्ल्यू साइडिग में मांगों को लेकर असंगठित मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा। मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी। आंदोलन जारी रहेगा। बस्ताकोला व लोदना क्षेत्र का चक्का जाम करने की भी चेतावनी दी। लोदना क्षेत्र जनता मजदूर संघ के अध्यक्ष ललन पासवान ने मौके पर पहुंचकर धरना में बैठे मजदूरों को समर्थन दिया। कहा कि हम मजदूरों की लड़ाई में साथ हैं। राजेंद्र पासवान, महावीर राय ने कहा कि जल्द यहां एक विशाल जनसभा होगी। बीसीकेयू के महामंत्री अरूप चटर्जी, जमसं के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम भी शामिल होंगे। मौके पर राम प्रसाद यादव, लक्ष्मी देवी, परशुराम तिवारी, राजू राम, अशोक राम आदि थे।

chat bot
आपका साथी