Diwali 2021: धनबाद के दिव्यांग बच्चों ने लगाया स्वनिर्मित दिवाली का स्टॉल

दिवाली के अवसर पर धनबाद के दिव्यांग बच्चों ने स्टॉल लगाया है। खास बात यह है कि इसमें दिवाली त्योहार से जुड़े सामान तो मिलेंगे ही वह भी खुद से इन बच्चों के हाथों से बनाए गए सामान्य हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:44 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:44 PM (IST)
Diwali 2021: धनबाद के दिव्यांग बच्चों ने लगाया स्वनिर्मित दिवाली का स्टॉल
दिव्यांग बच्चों की विशेष स्कूल पहला कदम के प्रांगण में बच्चों ने स्टाल लगाए। (जागरण)

जासं, धनबादः नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित दिव्यांग बच्चों की विशेष स्कूल पहला कदम के प्रांगण में सोमवार काे दिव्यांग बच्चों के द्वारा दिवाली के स्टाल लगाए गए है। जिसका उद्घाटन पूर्व निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

बताया गया कि पहला कदम में 18 साल से अधिक उम्र वाले दिव्यांगों को स्वरोज़गार से जोड़कर कई प्रकार की हस्तकला का प्रशिक्षण दिया जाता है। सालभर की मेहनत से तैयार कर स्वनिर्मित, रगबिरंगे आकर्षक दिये, तोरण, हैंगिंग, पेपर प्लेट, फ्लोटिंग कैंडल तथा नाईटी का स्टाल लगाया गया। सुबह से लोगों ने स्टाल में खरीदारी कर बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया। निरसा के पूर्व विधायक ने पहला कदम के द्वारा किए जा रहे दिव्यांग बच्चों के लिए उत्कृष्ट कार्यों को सराहा तथा दिव्यांग बच्चों को हरेक कदम पर सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान संचालिका अनीता अग्रवाल तथा कौशल अग्रवाल ने उन्हें शाल तथा तुलसी पौधा भेंट करके सत्कार किया।

इस अवसर पर पूर्व निरसा विधायक अरुप चटर्जी की धर्मपत्नी अनिंदिता चटर्जी ने भी संचालिका अनीता अग्रवाल को शुभकामनाएं दी तथा बड़े ही उत्साहपूर्वक कलात्मक हस्तकला सामग्री खरीदी। इस मौके पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह तथा वहां आए सभी गणमान्य लोगों ने बच्चों की प्रतिभा का प्रशंसा किया।

chat bot
आपका साथी