Dhanbad: हाड़ी जाति समाज समिति ने किया पगड़ी रश्म का आयोजन, शिक्षा पर जोर देने का लिया निर्णय

हाड़ी जाति समाज सुधार समिति समाजिक संस्था का पगड़ीरश्म का आयोजन किया गया। कुसतौर शाखा के समाज के लोगों ने जगजीवन हाड़ी के समाज के प्रति कार्य सक्रियता देखकर शाखा के अध्यक्ष चुना गया। शाखा के लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:46 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:46 AM (IST)
Dhanbad: हाड़ी जाति समाज समिति ने किया पगड़ी रश्म का आयोजन, शिक्षा पर जोर देने का लिया निर्णय
हाड़ी जाति समाज सुधार समिति समाजिक संस्था का पगड़ीरश्म का आयोजन किया गया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबाद : हाड़ी जाति समाज सुधार समिति समाजिक संस्था का पगड़ीरश्म का आयोजन किया गया। जिसमें जगजीवन हाड़ी को कुसतौर शाखा के अध्यक्ष और कोका हाड़ी को सूचना मंत्री बनाया गया। धनबाद जिला प्रवक्ता कार्तिक हाड़ी ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष स्व. वीरन हाड़ी के देहांत के बाद कई वर्षों से जगजीवन हाड़ी समाज के हर सुख दुःख में साथ देते थे और यथासंभव सहयोग करते थे। कुसतौर शाखा के समाज के लोगों ने जगजीवन हाड़ी के समाज के प्रति कार्य सक्रियता देखकर शाखा के अध्यक्ष चुना गया। शाखा के लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। इस दौरान समिति के सभी लोगों ने निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष जिले के जरूरतमंद बच्चों जो पढ़ने को इच्छुक है, लेकिन किसी कारण वश पढ़ नहीं पा रहे हैं।

वैसे बच्चों को चिन्हित कर पढ़ाई में सहयोग किया जाएगा। दसवीं व 12वीं में उत्तीर्ण आने वाले छात्र-छात्राओं पुरस्कृत किए जाएंगे। जगह जगह पाठन सामग्री वितरण की जाएगी तथा शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। सामाजिक कार्य के लिए इन दिनों ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र वितरण किए जाएंगे। मौके पर उपस्थित जिला समिति के कार्यवाहक विजय हाड़ी, जिला प्रवक्ता कार्तिक हाड़ी, उपाध्यक्ष बच्चन हाड़ी, समाज के प्रति निस्वार्थ कर्तव्य की अहम भूमिका निभाने वाले रमेश हाड़ी, वसंत हाड़ी, जगदीश हाड़ी, कार्यालय सचिव नारायण हाड़ी, संगठन सचिव डब्लू हाड़ी, उप संगठन गंधु हाड़ी, मीडिया प्रभारी अमित हाड़ी, झरिया प्रखंड उपाध्यक्ष भूटान हाड़ी, झरिया प्रखंड सचिव मनोज हाड़ी, सूरज हाड़ी, संतोष हाड़ी, अर्जुन हाड़ी,अमित हाड़ी, राजन हाड़ी, सुरेंद्र हाड़ी, जगरनाथ हाड़ी, टिंकू हाड़ी, रिंकू हाड़ी, गौतम हाड़ी, मनोज हाड़ी, भोला हाड़ी, मंगरु हाड़ी एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी