सिंदरी गुरुद्वारा प्रधान ने ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम को दिया जंबो आक्सीजन सिलेंडर Dhanbad News

ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम के लगातार कोरोना महामारी में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर सिंदरी गुरुद्वारा प्रधान सह प्राजन्य बीएड कॉलेज बलियापुर की प्रिंसिपल डॉ. स्मृति नागी ने ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम को एक जंबो आक्सीजन सिलेंडर दिया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 09:55 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 09:57 AM (IST)
सिंदरी गुरुद्वारा प्रधान ने ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम को दिया जंबो आक्सीजन सिलेंडर Dhanbad News
ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम को एक जंबो आक्सीजन सिलेंडर दिया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम के लगातार कोरोना महामारी में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर सिंदरी गुरुद्वारा प्रधान सह प्राजन्य बीएड कॉलेज बलियापुर की प्रिंसिपल डॉ. स्मृति नागी ने ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स  टीम के संस्थापक सह अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल एवं कोषाध्यक्ष आकाश मंडल से संपर्क कर लाचार असहाय लोगों की जरूरत को देखते हुए एक जंबो आक्सीजन सिलेंडर ह्यूमैनिटी टीम को दिया।

ह्यूमैनिटी टीम के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब हमारे टीम के पास पांच जंबो आक्सीजन सिलेंडर हो गया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को आक्सीजन मुहैया करवाया जा सकता है। अभी तक हमारी टीम लगभग 40 लोगों को आक्सीजन सिलेंडर रोटेशन में मदद कर चुकी है। आगे भी यह मदद जारी रहेगी। कई मरीज के परिजनों ने सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल एवं कई जगहों में ले जाकर उपयोग किया है। ये हमारे टीम के लिये सौभाग्य की बात है। आगे भी सेवा जारी रहेगा। इस नेक कार्य के लिए ह्यूमानिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम के संस्थापक सह अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल एवं पूरा ह्यूमैनिटी टीम डॉ स्मृति नागी का सदेव-सदैव आभारी रहेगा। देश को ऐसी मातृ स्वरूप दुर्गा रूपी मददगार की ज़रूरत है। अपने और अपनो के लिए तो सब करता है लेकिन देश के इस कठिन विपदा में आप अनजान लोगों का फरिस्ता बन हमारे ह्यूमैनिटी टीम के माध्यम से सहयोग कर रहे। आप सभी के सहयोग से जरूरतमंद लोगों में सांस भरकर जीवन दान देने का काम किया जा रहा है। अभी समय है एक दूसरे की मदद कर बुरा वक़्त को टालने का। आपकी मदद से हमलोग कोरोना को हराएँगे और देश को इस महामारी से बचाएँगे। 

महिला शक्ति को प्रणाम, महिलाएं आ रही हैं मदद को लगातार आगे, आपके जज़्बे को सलाम।

chat bot
आपका साथी