स्नातक सेमेस्टर चार का परीक्षा परिणाम जारी

धनबाद बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को स्नातक समेस्टर चार शैक्षणिक सत्र 2018-21 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। कुल 25 महाविद्यालयों का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। सबसे खराब प्रदर्शन केबी कॉलेज बेरमो का रहा। महज 50 फीसद विद्यार्थी ही सफल हो सके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 09:23 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 09:23 PM (IST)
स्नातक सेमेस्टर चार का परीक्षा परिणाम जारी
स्नातक सेमेस्टर चार का परीक्षा परिणाम जारी

जागरण संवाददाता, धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को स्नातक समेस्टर चार शैक्षणिक सत्र 2018-21 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। कुल 25 महाविद्यालयों का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। सबसे खराब प्रदर्शन केबी कॉलेज बेरमो का रहा। महज 50 फीसद विद्यार्थी ही सफल हो सके हैं। जबकि सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वालों में जेएसएम कॉलेज फुसरो और एनपी संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय चास है। इन दोनों कॉलेजों के शत फीसद छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। स्नातकोत्तर के सात विषयों का परिणाम जारी

धनबाद : बीबीएमकेयू ने स्नातकोत्तर सेमेस्टर दो शैक्षणिक सत्र 2019-21 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी किया। सात विषयों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। इसमें एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय के होम साइंस और राजनीति शास्त्र का परिणाम शामिल है। वहीं विश्वविद्यालय विभागों के अंग्रेजी, भूगोल, जियोलॉजी, हिदी, मैनेजमेंट स्टडी व राजनीति शास्त्र शामिल है। बीबीएमकेयू के स्थापना दिवस में मुख्यमंत्री के धनबाद आने की संभावना

जागरण संवाददाता, धनबाद : पहली बार बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय अपना चौथा स्थापना दिवस समारोह काफी धूमधाम से मनाएगा। मुख्य समारोह एसएसलएनटी महिला महाविद्यालय में आयोजित होगा और संभवत: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि इसमें शिरकत कर सकते हैं। स्थापना दिवस समारोह 23 मार्च को आयोजित किया जाना है। इस संबंध में कुलपति डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा को मूत रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय स्थापना के चार वर्ष हो चुके हैं। इसके पहले कभी भी समारोह पूर्वक स्थापना दिवस नहीं मनाया जा सका था। इस बार सारी स्थितियों को देखते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों, विभागों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के लिए भी गौरव की बात है।

chat bot
आपका साथी