Oxygen For Industries: कोरोना नियंत्रित होते ही केंद्र ने उद्योगों को दी प्राणवायु, 22 अप्रैल से थी रोक; झारखंड सरकार भी रेस

Oxygen For Industries कोरोना की दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने 22 अप्रैल को औद्योगिक सप्लाई पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से ऑक्सीजन आधारित उद्योगों-धंधों के दम फूल रहे थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 03:24 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 03:24 PM (IST)
Oxygen For Industries: कोरोना नियंत्रित होते ही केंद्र ने उद्योगों को दी प्राणवायु, 22 अप्रैल से थी रोक; झारखंड सरकार भी रेस
उद्योगों को ऑक्सीजन सप्लाई पर रोक हटी ( फाइल फोटो)।

बोकारो, जेएनएन। कोरोना काल में दम तोड़ रहे उद्योग-धंधों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने उद्योगों में आक्सीजन सप्लाई की इजाजत दे दी है। हालांकि फिलहाल सीमित मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई की अनुमति दी गई है। आने वाले दिनों में समीक्षा के बाद पूरी तरह से ऑक्सीजन सप्लाई की इजाजत दी जाएगी। केंद्र सरकार के आदेश के बाद झारखंड सरकार ने भी आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद ऑक्सीजन बनाने वाली इकाइयां अस्थायी आधार पर एमएसएमई, खाद्य प्रसंस्करण जैसे कुछ उद्योगों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकती है। यह धनबाद और बोकारो समेत पूरे झारखंड के उद्योगों के लिए बड़ी राहत है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने 22 अप्रैल को औद्योगिक सप्लाई पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से ऑक्सीजन आधारित उद्योगों-धंधों के दम फूल रहे थे।

शर्तों के साथ उद्योगों में होगी ऑक्सीजन की सप्लाई

केंद्र सरकार ने सीमित मात्रा में उद्योगों को ऑक्सीजन सप्लाई की इजाजत दी है। हालांकि कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। यह आपूर्ति राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मांगों के अनुसार अस्पतालों और अन्य चिकित्सा जरूरतों के लिए तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के बाद ही की जा सकेगी। इसके अलावा दवा कंपनियों, पीएसए संयंत्र, और रक्षा बलों को ऑक्सीजन आपूर्ति में तरजीह दी जाएगी। केंद्र सरकार ने कोविड-19 संक्रमण में तेजी से बढ़ोतरी के बीच 22 अप्रैल को नौ उद्योगों को छोड़कर औद्योगिक उद्देश्यों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया था।

केंद्र का आदेश प्राप्त होते ही झारखंड ने जारी किया दिशा-निर्देश

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने छूट प्राप्त उद्योगों के अलावा अन्य उद्योगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति फिर से शुरू करने के लिए गृह मंत्रालय के पास प्रस्ताव भेजा था। विभाग ने फर्नेस, रिफाइनरी, इस्पात, एल्युमीनियम, तांबा प्रसंस्करण संयंत्र के लिए आपूर्ति मांगी थी। इसके अलावा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, एमएसएमई और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को भी ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए कहा गया। गृह मंत्रालय के एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि डीपीआईआईटी इन उद्योगों और परियोजनाओं को अस्थायी आधार पर तरल ऑक्सीजन के उपयोग की अनुमति दे सकता है। इसके बाद ऑक्सीजन सप्लाई का आदेश जारी हुआ है। केंद्र सरकार का आदेश प्राप्त होते ही झारखंड सरकार ने मंगलवार, 1 जून को औद्योगिक इकाइयों में ऑक्सीजन सप्लाई के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी कर दिया।

रोक हटते ही सप्लाई के लिए आक्सीजन उत्पादन इकाइयां तैयार

कोरोना काल में देश में बोकारो से युद्धस्तर पर ऑक्सीजन सप्लाई हुई। यह ऑक्सीजन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के बोकारो प्लांट से हुई। इसके साथ ही झारखंड में टाटा, वेदांता, जिंदल के स्टील प्लांटों से भी ऑक्सीजन की सप्लाई हुई। इसके लिए केंद्र सरकार ने व्यवस्था की। ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई गई। ऑक्सीजन सप्लाई पर रोक हटते ही उत्पादन करने वाली इकाइयां तैयार हो गई हैं। आइनोक्‍स ने प्रत‍िदि‍न कारखाना के उपयोग के ल‍िए देगा 50 एमटी ल‍िक्‍व‍िड ऑक्‍सीजन देने की बात की है।

chat bot
आपका साथी