मुहर्रम-विजयदशमी समेत चार सरकारी छुट्टियां रविवार के कारण गोल Dhanbad News

नए साल की छुट्टियों में सरकारी कर्मियों की चार छुट्टियां रविवार के कारण गोल हो गई हैं। इनमें तीन छुट्टियां गणतंत्र दिवस मुहर्रम (30 अगस्त) विजयदशमी (25 अक्टूबर) शामिल हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 04:35 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 11:42 AM (IST)
मुहर्रम-विजयदशमी समेत चार सरकारी छुट्टियां रविवार के कारण गोल Dhanbad News
मुहर्रम-विजयदशमी समेत चार सरकारी छुट्टियां रविवार के कारण गोल Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। भारत सरकार की अधिसूचना पर राज्य के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा नए साल 2020 को लेकर सरकारी छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। महकमे का आदेश धनबाद जिला मुख्यालय को भी मिल चुका है।

नए साल की छुट्टियों में सरकारी कर्मियों की चार छुट्टियां रविवार के कारण गोल हो गई हैं। इनमें तीन छुट्टियां गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), मुहर्रम (30 अगस्त), विजयदशमी (25 अक्टूबर) शामिल हैं। ये तीनों दिन रविवार है। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह राज्य स्थापना दिवस एवं गोवर्धन पूजा 15 नवंबर को रविवारीय अवकाश पड़ने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है। तथापि वैसे प्रतिष्ठान जहां रविवार सामान्य कार्यदिवस होता है। उस तिथि में अवकाश रहेगा। वहीं, मुस्लिम समुदाय के त्योहार की तिथि चांद के दृष्टिगोचर होने के अनुसार बदली जा सकती है।

बैंक लेखा बंदी एक अप्रैल बुधवार को घोषित की गई है। राज्य में कार्यपालक आदेश के तहत घोषित अवकाश अवकाश का नाम-ग्रिगेरियन कैलेंडर की तिथि-पंचाग की तिथि-सप्ताह का दिन-छुंट्टी की संख्या -सोहराय-13 जनवरी-पौष 23-सोम-1 -मकर सक्रांति-15 जनवरी-पौष 25-बुधवार-1 -बसंत पंचमी-30 जनवरी-माघ 10-गुरुवार-1 -संत रविदास जयंती-9 फरवरी-माघ 20-गुरुवार-1 -मजदूर दिवस-1 मई-बैशाख 11-शुक्रवार-1 -गणेश चतुर्थी-8 जून-ज्येष्ठ 18-सोम-1 -रथ यात्रा-23 जून-आषाढ़ 2-मंगल-1 -हूल दिवस-30 जून-आषाढ़ 9-मंगल-1 -रक्षा बंधन-3 अगस्त-श्रावण 12-सोम-1 -विश्वकर्मा पूजा-17 सितंबर-भाद्र 26-गुरुवार-1 -शारदीय नवरात्र-17 अक्टूबर-आश्विन 25-शनि-1 -दशहरा (महासप्तमी)-23 अक्टूबर-कार्तिक 1-शुक्रवार-1 -मातृ द्वितीय (भैयादूज) चित्रगुप्त पूजा-16 नवंबर-कार्तिक 25-सोम-1 -छठ प्रात: अ‌र्घ्य-21 नवंबर-कार्तिक 30-शनि-1 कुल-14 अवकाश राज्य में एनआई एक्ट 1881 के तहत घोषित अवकाश -महाशिवरात्रि-21 फरवरी-फाल्गुन 2-शुक्र-1 -होलिका दहन-9 मार्च-फाल्गुन 19-सोम-1 -होली-10 मार्च-फाल्गुन 20-मंगल-1 -सरहूल-27 मार्च-चैत्र 7-शुक्र-1 -राम नवमी-2 अप्रैल-चैत्र 13-गुरु-1 -महावीर जयंती-6 अप्रैल-चैत्र 17-सोम-1 -गुड फ्राइडे-10 अप्रैल-चैत्र 21-शुक्र-1 -आंबेडकर जयंती-14 अप्रैल-चैत्र 25-मंगल-1 -बुद्ध पूर्णिमा-7 मई-बैशाख 17-गुरुवार-1 -ईद उल फितर-25 मई-ज्येष्ठ 4-सोम-1 -ईद उल जुहा (बकरीद)-1 अगस्त-श्रावण 10-शनि-1 -जन्माष्टमी-12 अगस्त-श्रावण 21-बुध-1 -स्वतंत्रता दिवस-15 अगस्त-श्रावण 24-शनि-1 -करमा पूजा-29 अगस्त-भाद्र 7-शनि-1 -महात्मा गांधी का जन्म दिवस-2 अक्टूबर-आश्विन 10-शुक्र-1 -महाष्टमी-महानवमी-24 अक्टूबर-कार्तिक 2-शनि-1 -मिलाद उन नबी या ईद ए मिलाद(पैगम्बर मोहम्मद का जन्म दिवस)-30 अक्टूबर-कार्तिक 8-शुक्र-1 -दीपावली-14 नवंबर-कार्तिक 23-शनि-1 -सूर्य षष्ठी (सायं अ‌र्घ्य)-20 नवंबर-कार्तिक 29-शुक्र-1 -गुरु नानक जयंती-30 नवंबर-अग्रहायण 9-सोम-1 -क्रिसमस-25 दिसंबर-पौष 4-शुक्र-1 कुल- 21

chat bot
आपका साथी