धान खरीद का छोटा लक्ष्य प्राप्त करने में हांफ रही सरकार : राजेश चौधरी

संवाद सहयोगी राजगंज राजगंज पंचायत सचिवालय में भाजपा किसान मोर्चा (ग्रामीण) के जिला संयोजक रा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 07:13 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 07:13 PM (IST)
धान खरीद का छोटा लक्ष्य प्राप्त करने में हांफ रही सरकार :  राजेश चौधरी
धान खरीद का छोटा लक्ष्य प्राप्त करने में हांफ रही सरकार : राजेश चौधरी

संवाद सहयोगी, राजगंज: राजगंज पंचायत सचिवालय में भाजपा किसान मोर्चा (ग्रामीण) के जिला संयोजक राजेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस समर्थित सरकार को किसानों के हित का चिता नहीं है। झारखंड सरकार धनबाद में 50 हजार क्विटल धान खरीदने का छोटा लक्ष्य प्राप्त करने में हांफ रही है। ऐसा तब है जबकि जिला में 43 हेक्टेयर जमीन में करीब 10 लाख क्विटल धान का उत्पादन हुआ है। जनवरी माह समाप्ति की ओर है। सरकार की लचर व्यवस्था के कारण अधिकार किसान बिचौलिया के हांथों औने-पौने दाम में अपनी उपज बेच देने में मजबूर हो रहे हैं।

पिछली सरकार (भाजपा) में बोनस 185 रुपया दिया था, लेकिन मौजूदा सरकार तीन रुपया कटौती कर 182 रुपया दे रही है। केंद्र सरकार ने मंडी व्यवस्था को ध्वस्त करने के उद्देश्य से विधेयक लाया था, लेकिन अब तक धान खरीद का लक्ष्य हासिल न कर पाना सरकार की मंशा में खोट नजर आ रहा है। झारखंड में 10 लाख क्विटल बीज की आवश्यकता है। 33 प्रतिशत में 3 लाख क्विटल बीज की जरूरत है, लेकिन सरकार 30 हजार क्विटल भी नहीं दे पा रही है। धान खरीद में किसानों को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए। जो किसान पैक्स से धान एवं बीज खरीदता हो उन्हीं का अनाज लिया जाय। पैक्स में धान देने वाले किसान हैं या नहीं उसकी भी पहचान होनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, सूरज सोनी, रमेश महतो, आर के चौधरी, काशी महतो, गौतम साव, सुदाम अड्डी, सुरेश किस्कू, निवास तिवारी, संजीत सिंह, संगीता बखो, अरुण हेम्ब्रम, अजय सहानी, विजय चौधरी, राजू रजक आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी