Omicron India: कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच डाक्टरों को इस व्यवस्था से लग रहा डर; जानिए अंदरूनी कारण

बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में भारी लापरवाही देखने को मिल रही है। यहां ना चिकित्सक कर्मियों के लिए अलग से सैनिटाइजर रखा गया है नहीं शारीरिक दूरी का कोई ख्याल का पालन किया जा रहा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:56 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:56 AM (IST)
Omicron India: कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच डाक्टरों को इस व्यवस्था से लग रहा डर; जानिए अंदरूनी कारण
बायोमेट्रिक अटेंडेंस से हाजिरी बनाने का निर्देश ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोरोना वायरस के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए एक और स्वास्थ्य विभाग लोगों को मास्क पहनने और शारीरिक दूरी पालन करने की अपील कर रहा है। आम लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा जा रहा है। लेकिन इन दिनों स्वास्थ्य विभाग के खुद ही एक निर्णय के कारण चिकित्सक और कर्मियों का कोप भाजन होना पड़ रहा है। दरअसल, रांची मुख्यालय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। कोरोना संक्रमण काल को लेकर लगभग 1 वर्ष से बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य नहीं की गई थी। लेकिन अब इसे फिर से शुरू करने से चिकित्सक और कर्मचारियों में हताशा है। लोगों का कहना है एक ही बायोमेट्रिक हाजिरी से सैकड़ों लोग अंगूठे का निशान लगाकर हाजिरी बना रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विभाग में ही नहीं हो रहा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन

बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में भारी लापरवाही देखने को मिल रही है। यहां ना चिकित्सक कर्मियों के लिए अलग से सैनिटाइजर रखा गया है, नहीं शारीरिक दूरी का कोई ख्याल का पालन किया जा रहा है। चिकित्सक और कर्मचारी बायोमेट्रिक हाजिरी बनाने के लिए लाइन में खड़े हो रहे हैं। एक ही मशीन पर हर कोई अपना अंगूठा लगा रहा है। अब ऐसे में दूसरे को कोरोनावायरस के प्रति जागरूकता का पाठ पढ़ाने वाला स्वास्थ्य विभाग खुद ही इसकी अवहेलना कर रहा है।

दूसरी लहर में दर्जनों चिकित्सक एवं कर्मियों को होना पड़ा था संक्रमण का शिकार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में दर्जनों चिकित्सक एवं कर्मियों को संक्रमण का शिकार होना पड़ा था। जिले में 6 चिकित्सकों की जान भी चली गई थी। कर्मियों का कहना है कोरोनावायरस के नए वैरीअंट आने के बाद एक ओर विभाग लोगों को सतर्कता बरतने को कह रहा है। तो दूसरी और बायोमेट्रिक हाजिरी से खुद ही संक्रमण का न्योता दे रहा है। संक्रमण काल में मैनुअल हाजिरी बनाई जा रही थी।

मुख्यालय के निर्देश पर बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू कराई गई है, लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल पालन करने को कहा जा रहा है। आगे मुख्यालय के निर्देश का पालन किया जाएगा।

-डॉ श्याम किशोर, सिविल सर्जन, धनबाद

chat bot
आपका साथी