Aadhaar Card को मोबाइल से घर बैठे ही करें ल‍िंंक; अब यूआईडी सेंटर जाने की जरूरत नहीं...जानें पूरा प्रोसेस

आधार पर किसी के लिए जरूरी हो गया है। इसके साथ ही आपके मोबाइल का आधार से लिंक होना भी महत्वपूर्ण है। यूजर्स का फोन नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। इससे कई चीजों में आसानी हो जाती हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 11:49 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 07:03 AM (IST)
Aadhaar Card को मोबाइल से घर बैठे ही करें ल‍िंंक; अब यूआईडी सेंटर जाने की जरूरत नहीं...जानें पूरा प्रोसेस
यूजर्स का फोन नंबर Aadhaar कार्ड से लिंक होना चाहिए। इससे कई चीजों में आसानी हो जाती हैं। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद : Aadhaar पर किसी के लिए जरूरी हो गया है। इसके साथ ही आपके मोबाइल का आधार से लिंक होना भी महत्वपूर्ण है। यूजर्स का फोन नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। इससे कई चीजों में आसानी हो जाती हैं।

अभी तक उपभोक्ताओं को आधार में फोन नंबर अपडेट करवाने के लिए इनरोलमेंट सेंटर जाना होता था, लेकिन अब आप घर बैठे ही अपने मोबाइल Aadhaar से लिंक कर सकते हैं। UIDAI ने इसमें संशोधन किया है। आधार यूजर्स फोन नंबर अपडेट या लिंक घर बैठे ही कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें UIDAI के सर्विस अपडेट पोर्टल (SSUP) पर जाना होगा।

ऐसे करें आधार से मोबाइल लिंक

सबसे पहले यूआइडीएआइ वेब पोर्टल पर जाना होगा। इसके लिए आप ask.uidai.gov.in पर क्लिक कर सकते हैं। यहां आपको ऐड फोन नंबर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वो फोन नंबर डालना होगा, जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं। अगले स्टेप में आपको कैप्चा डालना होता है। फिर सेंड ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ओटीपी आने के बाद इसे डालना होगा। फिर सबमिट ओटीपी एंड प्रोसीड ऑप्शन पर क्लिक कर दें। यहां पर एक ड्रॉप डाउन मेन्यू दिखेगा।

इसमें ऑनलाइन आधार सर्विसेज का विकल्प दिखेगा। इसमें लिस्ट में नाम, पता, जेंडर, ईमेल आइडी, मोबाइल नंबर जैसे विकल्प दिखाए जाएंगे। इसमें आप मोबाइल नंबर को सिलेक्ट कर लें। इसके बाद पूरा ब्यौरा भरें। इसके अगले पेज पर कैप्चा दिखाई देगा। यहां एक ओटीपी आपके फोन पर आएगा। इसे डाल करके सेव एंड प्रोसीड पर क्लिक कर दें। इसके बाद अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इनरोलमेंट सेंटर से डिटेल्स वेरिफाई करवा लेने के बाद आपका नया फोन नंबर अपडेट हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी