IRCTC/Indian Railways: रेल नगरी गोमो को तोहफा, एक अगस्त से चोपन तक जाएगी गोमो-बरवाडीह पैसेंजर, बदला टाइम टेबल

लंबे इंतजार के बाद रेल नगरी गोमो को रेलवे ने तोहफा दिया है। गोमो से अब झारखंड के डालटनगंज गढ़वा के साथ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र वाले हिस्से के रेणुकूट और चोपन तक पहुंचने को पैसेंजर ट्रेन चलेगी। गोमो-बरवाडीह पैसेंजर का विस्तार चोपन तक कर दिया गया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 04:51 PM (IST)
IRCTC/Indian Railways:  रेल नगरी गोमो को तोहफा, एक अगस्त से चोपन तक जाएगी गोमो-बरवाडीह पैसेंजर, बदला टाइम टेबल
लंबे इंतजार के बाद रेल नगरी गोमो को रेलवे ने तोहफा दिया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: लंबे इंतजार के बाद रेल नगरी गोमो को रेलवे ने तोहफा दिया है। गोमो से अब झारखंड के डालटनगंज, गढ़वा के साथ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र वाले हिस्से के रेणुकूट और चोपन तक पहुंचने को पैसेंजर ट्रेन चलेगी। गोमो-बरवाडीह पैसेंजर का विस्तार चोपन तक कर दिया गया है। गोमो से एक अगस्त और चोपन से दो अगस्त से नई व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी। रेलवे बोर्ड ने 13 जुलाई को ही इस ट्रेन के एक्सटेंशन को मंजूरी दे दी थी। अब पूर्व मध्य रेल ने बुधवार को इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया। चोपन तक विस्तार के साथ ही इस ट्रेन के टाइम टेबल में भी फेरबदल किया गया है। गोमो से खुलने का समय बदल गया है। वापसी में भी अब 15 मिनट पहले गोमो पहुंच जाएगी।

यात्रियों ने किया स्वागत

रेलवे के इस फैसले का गोमो और आसपास के यात्रियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि अभी बरकाकाना, लातेहार, गढ़वा, डालटनगंज और उत्तर प्रदेश के रेणुकूट व चोपन तक जाने के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। इसके लिए उन्हें धनबाद या दूसरे स्टेशन तक जाकर विकल्प तलाशना पड़ता है। जनरल टिकट पर सफर की अनुमति नहीं मिलती है और कंफर्म आरक्षित सीट भी नहीं मिलती है। अब पैसेंजर ट्रेन चलने से सैंकड़ों यात्रियों की मुश्किल कम होगी। गोमो और बोकारो समेत आसपास के वैसे यात्री जिन्हें गोमो से कनेक्टिंग ट्रेन में सफर करना है। उनके लिए भी रात की पैसेंजर ट्रेन चलने से काफी सहूलियत होगी।

टाइम टेबल

03343 गोमो-बरवाडीह-चोपन पैसेंजर

गोमो - सुबह 5:30

चंद्रपुरा - सुबह 5:51

बोकारो थर्मल - सुबह 6:39

बरकाकाना - सुबह 8:20

लातेहार - सुबह 11:19

बरवाडीह - दापहर 12:25

डालटनगंज - दोपहर 1314

गढ़वा - दोपहर 3:09

रेणुकूट - शाम 5:30

चोपन - रात 8:20

03344 चोपन-बरवाडीह-गोमो पैसेंजर

चोपन - सुबह 7:25

रेणुकूट - सुबह 8:25

गढ़वा - सुबह 10:13

डालटनगंज - दिन 11:37

बरवाडीह - दोपहर 12:44

लातेहार - दोपहर 2:05

बरकाकाना - शाम 5:55

बोकारो थर्मल - रात 7:58

चंद्रपुरा - रात 9:12

गोमो - रात 10:30

chat bot
आपका साथी