Jharkhand: फेसबुक पर कांग्रेस विधायक को बदनाम करने वाला पोस्ट, पुलिस के हत्थे चढ़ा पोस्टकर्ता

अंकित कुमार ने वीडियो को विधायक दीपिका पांडेय से संबंधित महागामा विधानसभा क्षेत्र के गोविन्दपुर का होने का दावा किया था। जांच में फर्जी निकला। इसके बाद गोड्डा पुलिस ने कार्रवाई की।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 02:19 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 02:19 PM (IST)
Jharkhand: फेसबुक पर कांग्रेस विधायक को बदनाम करने वाला पोस्ट, पुलिस के हत्थे चढ़ा पोस्टकर्ता
Jharkhand: फेसबुक पर कांग्रेस विधायक को बदनाम करने वाला पोस्ट, पुलिस के हत्थे चढ़ा पोस्टकर्ता

गोड्डा, जेएनएन। जिले के हनवारा थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के एक युवक को सोशल मीडिया में महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक का नाम अंकित कुमार है। अंकित ने मेहरमा प्रखंड की एक महिला का भी फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया है, जिसमें कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाई गई है। सोशल मीडिया नेटवर्क और फेसबुक पर महागामा विधायक को बदनाम करने के लिए अंकित ने उसी फर्जी वीडियो का सहारा लिया। इस मामले में कांग्रेस नेता धर्मेंद्र कुमार की शिकायत पर हनवारा थाना में अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर वायरल वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन द्वारा उक्त वीडियो की जांच-पड़ताल की गई। जांच में वीडियो फर्जी निकला। इसके बाद प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले अंकित कुमार को हनवारा  पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

फेसबुक पर महागामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह पर तंज कसते हुए अंकित ने असंवैधानिक शब्द डायन का भी  प्रयोग किया था। कोरोना काल मे सोशल मीडिया पर अफवाह एवं लोगो में भ्रम फैलाने वाले पोस्ट में मेहरमा के गोविन्दपुर गाँव की एक महिला की आवाज में यह कही जा रही थी कि उसका देवर कोरोना पॉजिटिव निकला है और वह अभी घर में ही है। हमलोगों ने इसकी सूचना अधिकारियो को भी दी लेकिन कोई भी अधिकारी या स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा अब तक सुध नही ली गई। संक्रमित को घर में रखने के कारण मोहल्ले वाले हमलोगों के साथ घृणा कर रहे है। जिसे सरकार के तरफ से कोई सुविधा नही दी जा रही है। अधिकारीयों को फोन करने पर कोई दिलचस्पी नही ली जा रही है। अधिकारीयों द्वारा कहा जाता है कि युवक का उम्र 29 से 30 वर्ष हो रहा है। उसे घर में ही रखने से ठीक हो जायेगा।

अंकित कुमार द्वारा उक्त वीडियो को महागामा विधानसभा क्षेत्र के गोविन्दपुर का होने का दावा किया जा रहा था। हलांकि उक्त वीडियो की जांच अधिकारीयों ने की, वह फर्जी निकला। सोशल मीडिया पर महागामा विधायक पर असंवैधानिक शब्द का प्रयोग करने वाले युवक पर क़ानूनी कारवाई होने पर अब सोशल मीडिया के धुरंधरों के बीच हड़कंप व्याप्त है। हनवारा पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों जिला प्रशासन की पैनी नजर है। सोशल मीडिया पर अफवाह व सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रम फैलाने वालो को लगातार जिला प्रशासन द्वारा जागरूक किया जा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाह व सौहार्द बिगाड़ने वाले बाज नही आ रहे है। हनवारा थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि मामला आईटी एक्ट का है। कोरोना वायरस का अफवाह फ़ैलाने एवं भ्रामक पोस्ट किया गया था। उक्त आरोपी द्वारा एक वीडियो भी डाला गया था जिसकी जांच की गयी, जांच के बाद वीडियो फर्जी निकला। 

chat bot
आपका साथी