रमजान के मौके खाद्य सामग्री वितरण कार्य कर रही युवा संघर्ष मोर्चा Dhanbad News

कोरोना काल के बीच लगातार सेवा दे रही व रमजान के मौके पर युवा संघर्ष मोर्चा की ओर से जरूरतमंदों के बीच सेहरी तथा इफ्तार के लिए खाद्य सामग्री वितरण की गई। छह अप्रैल से जारी यह अभियान लगातार शहर में जगह जगह चलाया जा रहा है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 01:51 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 01:51 PM (IST)
रमजान के मौके खाद्य सामग्री वितरण कार्य कर रही युवा संघर्ष मोर्चा Dhanbad News
छह अप्रैल से जारी यह अभियान लगातार शहर में जगह जगह चलाया जा रहा है। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन:  कोरोना काल के बीच लगातार सेवा दे रही व रमजान के मौके पर युवा संघर्ष मोर्चा की ओर से जरूरतमंदों के बीच सेहरी तथा इफ्तार के लिए खाद्य सामग्री वितरण की गई। छह अप्रैल से जारी यह अभियान

लगातार शहर में जगह जगह चलाया जा रहा है।

समिति के संयोजक दिलीप सिंह व उनकी टीम ने कवाड़ीपट्टी में स्थानीय प्रबुद्धजनों के सहयोग से एक दर्जन जरूरतमंद परिवार के बीच खाद्य सामग्री बांटी गई। प्रबुद्धजनों में सोहेल आलम, रिक्की, गुलाम सर्वर, गुलाम बोस, इसराफिल असर्फी, अमित सिंह, मनोज राय, दिलीप सिंह व उनकी टीम को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी। दिलीप सिंह ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने वाले जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से बेहद खुशी मिलती है। इन दिनों लॉकडाउन में घरों के अंदर रह कर रोजा रखने वाले लोगों को इफ्तार तथा सेहरी में परेशानी ना हो इसके लिए उन्हें मोर्चा जगह जगह जाकर खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रही है। नया बाजार, पांडर पाला, वासेपुर समेत शहर के तमाम मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में चलेगा। वैश्विक महामारी में समाज के सभी वर्ग के लोगों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मध्यम वर्ग से आने वाले मुस्लिम समुदाय के रोजेदारों को भी परेशानी हो रही है। इस पवित्र माह में जरूरतमंद तथा असहाय लोगों की सहायता कर उतना ही पुण्य पाया जा सकता है, जितना रोजेदारों को मिलता है। 

chat bot
आपका साथी