दुबई जाएंगे गिरिडीह के बच्चे हासिल करेंगे तकनीकी जानकारी

आकांक्षी जिलों के स्कूली बच्चे दुबई की सैर करेंगे। वहां वे वर्ल्ड एक्सपो में भाग लेकर नई नई जानकारी हासिल करेंगे। बच्चों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। दुबई में 1 अक्टूबर से वर्ल्ड एक्सपो चल रहा है जो 31 मार्च 2022 तक चलेगा।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:16 PM (IST)
दुबई जाएंगे गिरिडीह के बच्चे हासिल करेंगे तकनीकी जानकारी
परीक्षा के माध्यम से चयन होगा गिरिडीह के बच्चों का चयन।

ज्ञान ज्योतिगिरिडीह  : गिरिडीह सहित देश के 112 आकांक्षी जिलों के स्कूली बच्चे दुबई की सैर करेंगे। वहां वे वर्ल्ड एक्सपो में भाग लेकर नई-नई जानकारी हासिल करेंगे। बच्चों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। 

31 मार्च तक चलेगा वर्ल्ड एक्सपो  

दुबई मे एक अक्टूबर से वर्ल्ड एक्सपो चल रहा है, जो 31 मार्च 2022 तक चलेगा। इसमें भारत भी भाग ले रहा है। इसी के तहत वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार ने देश के सभी 112  आकांक्षी जिलों से एक-एक बच्चे को वहां भेजने का निर्णय लिया है। 

विश्व की नई-नई तकनीक से अवगत होंगे बच्चे : बताया जाता है कि बच्चों को दुबई भेजने का उद्देश्य विश्व स्तर पर हो रहे अच्छे कार्यों और नई-नई तकनीकों से अवगत कराना है। बच्चे वहां सभी क्षेत्रों की नई तकनीक,  नए आविष्कार आदि से रूबरू होंगे, जिससे उनकी जानकारी का स्तर बढ़ेगा और उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

 प्रत्येक जिला से एक-एक बच्चे का होगा चयन 

सभी आकांक्षी जिला से एक -एक बच्चे का चयन दुबई भेजने के लिए किया जाएगा। परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से बच्चों का चयन होगा। परीक्षा में कक्षा 11 और 12 के निजी व सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भाग ले सकेंगे। परीक्षा के माध्यम से 10 बच्चों का चयन किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू के माध्यम से एक बच्चे का चयन होना है। 

आज होगी परीक्षा  

इसके लिए गुरुवार को सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में परीक्षा होगी, जिसमें 66 स्कूलों के 170 बच्चे भाग लेंगे। चयनित बच्चों को दिसंबर महीना में दुबई भेजा जाएगा।

वर्जन

भारत सरकार के नीति आयोग के माध्यम से वर्ल्ड एक्सपो में भाग लेने के लिए बच्चों को दुबई भेजा जाएगा। वहां बच्चे दुनिया में नया-नया क्या हो रहा है, इसकी जानकारी हासिल करेंगे । जिला से चयनित बच्चे का नाम नीति आयोग को भेजा जाएगा। 

पियूष सिन्हा, प्रशिक्षु आइएएस सह सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी,  गिरिडीह।

chat bot
आपका साथी