Giridih Coronavirus News Update: कोरोना ने वृद्धा की ली जान, परिवार के तीन सदस्य भी पॉजिटिव

Giridih Coronavirus News Update गावां थाना क्षेत्र के पिहरा निवासी वृद्ध महिला को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। उसे हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 04:38 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 04:38 PM (IST)
Giridih Coronavirus News Update: कोरोना ने वृद्धा की ली जान, परिवार के तीन सदस्य भी पॉजिटिव
Giridih Coronavirus News Update: कोरोना ने वृद्धा की ली जान, परिवार के तीन सदस्य भी पॉजिटिव

गिरिडीह, जेएनएन। Giridih Coronavirus News Update: गावां प्रखण्ड के पिहरा की एक 80 वर्षीय महिला की मौत हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में शनिवार सुबह सात बजे हो गई है। गिरिडीह जिले में कोरोना से यह 7वीं माैत है। इससे पहले 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की माैत हो चुकी है। गिरिडीह जिले में करीब एक हजार लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

गावां थाना क्षेत्र के पिहरा निवासी वृद्ध महिला को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। महिला की एक पोती हजारीबाग आरोग्यम में कार्यरत है। इसलिए महिला को गुरुवार को हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही इनके बेटे व पोते की भी कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिया गया। इधर सैम्पल लेने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर उनका बेटा व दोनों पोता अपने घर पिहरा के लिए चल पड़ा। जब वे  लोग कोडरमा पहुंचे तब उन्हें दूरभाष पर सूचना दी गई कि महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद बेटे व पोते ने भी कोडरमा में अपनी जांच कराई तो वे तीनों भी संक्रमित निकले। इसके बाद तिलैया होलिफैमिली अस्पताल में बेड खाली नहीं रहने के कारण उन्हें डोमचांच स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इन तीनों का इलाज चल रहा है।

शनिवार को सुबह सात बजे आरोग्यम अस्पताल में भर्ती महिला की मौत हो गई है। मौत की सूचना पर अन्य परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। इधर परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने कहा है कि शव अगर पिहरा ले जाना चाहते हैं तो ले जाएं पर कोई भी उन्हें खोलकर नहीं देखेगा। एम्बुलेंस से शव को सीधा श्मशान घाट पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद घरवाले शव का अंतिम संस्कार हजारीबाग में ही कराने की तैयारी में हैं।

chat bot
आपका साथी