लाइफलाइन कहे जाने वाला गया पुल गिन रहा अंतिम सांसें; जनप्रतिनिधियों की आंखें बंद, प्रशासन मौन Dhanbad News

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने गया पुल एवं गया पुल से सटे ओवरब्रिज की अविलंब मरम्मत की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि धनबाद जिले की लाइफलाइन कहा जाने वाला गया पुल एवं ओवरब्रिज धनबाद को बोकारो रांची और पश्चिम बंगाल से जोड़ता है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:31 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:31 PM (IST)
लाइफलाइन कहे जाने वाला गया पुल गिन रहा अंतिम सांसें; जनप्रतिनिधियों की आंखें बंद, प्रशासन मौन Dhanbad News
कांग्रेस कमेटी ने गया पुल एवं गया पुल से सटे ओवरब्रिज की अविलंब मरम्मत की मांग की है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने गया पुल एवं गया पुल से सटे ओवरब्रिज की अविलंब मरम्मत की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि धनबाद जिले की लाइफलाइन कहा जाने वाला गया पुल एवं ओवरब्रिज धनबाद को बोकारो, रांची और पश्चिम बंगाल से जोड़ता है।

पुल निर्माण नहीं होने के कारण बरसों से प्रतिदिन धनबाद में जाम की समस्या बनी रहती है। इन समस्याओं के कारण जिलेवासियों एवं आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप होने के बावजूद गया पुल का निर्माण न होना एक बहुत बड़ा प्रश्नचिंह है।

केंद्र में भाजपा सरकार के साथ-साथ धनबाद में स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपा के होने के बावजूद जाम संबंधित समस्याओं के प्रति उदासीनता एवं लापरवाह बना रहना निंदनीय है। पूल के जाम के कारण दूर दराज के मरीजों एवं आमजनों के आवागमन में कई कई घंटों तक जाम के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

गया पुल से सटे ओवरब्रिज की स्थिति भी काफी जर्जर बनी हुई है। ओवरब्रिज के कई पिलर उखड गए हैं। साथ साथ प्लास्टर भी गिर रहा है। रेलिंग भी जर्जर हो चुके हैं। जर्जर ओवरब्रिज के प्लास्टर गिरने से आए दिन अनेकों राहगीरों को चोट आती रहती है।

प्रतिदिन दुर्घटना होती है। पुल एवं ओवरब्रिज का अविलंब निर्माण नहीं हुआ तो निश्चित रूप से कभी भी बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। इसके निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार कई वर्षों से सिर्फ और सिर्फ आश्वासन देने का काम किया जा रहा है। लगभग 20 सालों से कई सरकारें आयीं, पर इसकी मरम्मती में किसी ने कोई रुचि नहीं दिखाई। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी संबंधित गया पुल एवं ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अविलंब कराने की मांग जिला प्रशासन करती है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गया पुल एवं ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की गई है।

chat bot
आपका साथी