दोस्त के सामने लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, मुंह खोलने पर पूर्व की घटना सुनाकर डराया; एक हिरासत में Dhanbad News

महुदा में रेलवे लाइन के समीप सामूहिक दुष्कर्म के बाद चारों युवकों ने पीड़िता से कहा कि हम लोगों ने कुछ साल पहले भी इसी तरह एक लड़की के साथ गलत किया। दुष्कर्म के बाद हत्या कर रेल लाइन किनारे फेंक दिया था।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 03:42 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 09:50 AM (IST)
दोस्त के सामने लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, मुंह खोलने पर पूर्व की घटना सुनाकर डराया; एक हिरासत में Dhanbad News
चार युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की ( प्रतीकात्मक फोटो)।

महुदा, जेएनएन। एक युवती के साथ उसके दोस्त के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चार युवकों ने धनबाद जिले के महुदा थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया। युवती के सामने उसके दोस्त की पिटाई की। साथ ही मुंह खोलने पर जान मारने की धमकी दी। पीड़िता से कहा-पहले भी इसी तरह एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर रेलवे लाइन के किनारे शव को फेंक दिया। मुंह खोलने पर तुम्हारी भी हत्या कर देंगे। युवती ने महुदा थाना की पुलिस को आपबीती सुनाई है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

घटना पांच दिन पुरानी

युवती के अनुसार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना 30 मार्च को घटी। पीड़िता के बयान के आधार पर महुदा थाना की पुलिस एक आरोपी  देवीलाल ठाकुर को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। अन्य तीन युवकों की तलाश की जा रही है। महुदा पुलिस के समक्ष पीड़िता ने कहा है कि 30 मार्च की संध्या करीब 7 बजे वह अपने दोस्त प्रकाश के साथ बोकारो से घर लौट रही थी। इसी दौरान चरकीटांड रेलवे लाइन के पास अचानक चार लोग आए और उसे तथा उसके साथी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे जबरन पास के खेत में ले गये। वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि युवकों ने मेरे दोस्त के साथ भी मारपीट की। मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद किसी को बताने पर जान से मारकर रेल किनारे फेंक देने की धमकी दी। 

दुष्कर्म के बाद सुनाई यह कहानी

पीड़िता ने कहा  है कि वे लोग ने यह भी बोल रहे थे,कि आज से कुछ साल पहले भी इसी तरह एक लड़की को गलत करने के बाद उसे जान से मारकर रेल किनारे फेंक दिया था। अगर तुम भी अपना मुंह किसी के पास खोली तो तुम्हारे साथ भी वैसा ही अंजाम होगा। पीड़िता डर से तीन दिन तक किसी को कुछ नहीं बताई। मां के बार-बार पूछने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद शनिवार सुबह स्वजनों के साथ युवती ने थाना में जाकर घटना की जानकारी दी। 

पीड़िता ने बताया युवकों का नाम

महुदा थानेदार हीरालाल तिर्की ने बताया कि पीड़िता ने घटना की जानकारी दी है। चार युवकों का नाम भी बताया है। जांच जारी है। 

chat bot
आपका साथी