Pakur: हिरणपुर में चर्च के पीछे आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक को पकड़ा

पीड़िता की मां के अनुसार उसकी पुत्री अपने छोटे फुआ के घर गई थी। शाम को खाना खाने के बाद गांव के ही बड़े फुआ के घर जा रही थी। तभी देवापाड़ा निवासी दिवाकर साहा व अन्य एक लड़के ने उसे पकड़ जबरन चर्च के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:49 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:49 AM (IST)
Pakur: हिरणपुर में चर्च के पीछे आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक को पकड़ा
किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया।

हिरणपुर, जेएनएन। झारखंड के पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी अपनी फुआ के घर गई थी, वहीं पर घटना को अंजाम दिया गया। पहले तो इस घटना को पंचायत में सलटाने की कोशिश की गई। इसके बाद हिरणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। 

पंचायती के चक्कर में देर से मामला पहुंचा थाना

थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पिछले नौ जून की शाम एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़िता की मां ने शनिवार की सुबह थाना में मामला दर्ज कराया है। गांव में पंचायती के चक्कर में मामला थाना देर से पहुंचा। वहीं घटना को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी, एसआइ विवेक कुमार दुबे , पुनीत कुमार गौतम ने सुबह 10 बजे छापेमारी कर एक आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया ,वही अन्य एक आरोपित दिवाकर साहा फरार हो गया।

दुष्कर्म के बाद जान मारने की धमकी

घटना की सूचना मिलने पर थाना पहुंचकर एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने पीड़ित लड़की से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी ली । दर्ज मामले में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि बीते नौ जून को उसकी पुत्री अपने छोटे फुआ के घर एक गांव गई थी। शाम को खाना खाने के बाद गांव के ही बड़े फुआ के घर जा रही थी। तभी देवापाड़ा निवासी दिवाकर साहा व अन्य एक लड़के ने उसे पकड़ जबरन चर्च के पीछे ले गया। जहां लड़की की मुंह दबाकर बारी -बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देते हुए कहा कि इस घटना के संबंध में हल्ला करने पर जान से मार देंगे।

दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

घटना के बाद लड़की रात को फुआ के घर में ही रही। दूसरे दिन 10 जून को अपने घर आकर परिवार के सदस्यों को जानकारी दी। इसको लेकर गांव में पंचायती करने का प्रयास भी किया गया, जो नहीं हो पाया। इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर एक आरोपित को पकड़ लिया गया है। दूसरे आरोपित को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी