Sahibganj Gang Misdeed: बरहड़वा में आदिवासी लड़की के साथ 8 ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घर से ले जाकर खेत में दिया घटना को अंजाम

झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा में एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती क साथ 8 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दो युवक युवती को घर से उठाकर खेत में ले गए। वहां पहले से 6 लोग माैजूद थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 02:10 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 02:10 PM (IST)
Sahibganj Gang Misdeed: बरहड़वा में आदिवासी लड़की के साथ 8 ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घर से ले जाकर खेत में दिया घटना को अंजाम
युवती को घर से खेत में ले जाकर किया गया सामूहिक दुष्कर्म ( सांकेतिक फोटो)।

साहिबगंज, जेएनएन। झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा में एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के साथ 8 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दो युवक युवती को घर से उठाकर खेत में ले गए। वहां पहले से 6 लोग माैजूद थे। इसके बाद आठों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में युवती ने बरहड़वा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

रात नाै बजे घटना को दिया अंजाम

शनिवार की रात करीब नाै बजे 22 वर्षीय युवती खाना खाकर घर में सो रही थी। इस दाैरान दो युवक घर में घुस गए। युवती को जबरन उठाकर खेल में ले गए। वहां पहले से 6 लोग माैजूद थे। सभी बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने 8 में छह युवकों की पहचान की है। 

मां की मृत्यु के बाद बचपन से मामा घर में रहती युवती

युवती के बचपन में ही उसकी मां की मृत्यु हो गई। इसके बाद से वह बरहड़वा स्थित अपने मामा घर में रहती थी। शनिवार की रात मामा घर से ही दो युवक उठाकर ले गए।

chat bot
आपका साथी