केंदुआ की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपितों को भेजा जेल Dhanbad News

पुलिस के अनुसार घटना की शाम आरोपी गोबिंद राम बच्ची को मोटर साइकिल से अलकुसा अपने घर की ओर ले गया। घर में परिवार के लोगों के होने के कारण गोबिंद बच्ची को सद्दाम के पास ले गया। उसके बाद दोनों ने उक्त घटना को अंजाम दिया।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 06:59 AM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 07:16 AM (IST)
केंदुआ की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपितों को भेजा जेल Dhanbad News
पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म को दो आरोपितों को भेजा जेल ( सांकेतिक फोटो)।

संवाद सहयोगी, केंदुआ। धनबाद शहर से लगे केंदुआडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम हैं- गोविंद राम और सद्दाम खान। दोनों पर दुष्कर्म और जाने से मारने की धमकी का मामला नाबालिग के स्वजन ने दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।

सद्दाम के घर में दिया घटना को अंजाम

नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी गोबिंद राम और सद्दाम खान नामक दो युवकों को केंदुआडीह पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनो युवकों ने थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ 13 अगस्त शुक्रवार की रात बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। घटना को लेकर बच्ची के स्वजनों ने शनिवार रात केंदुआडीह थाना में 28 वर्षीय गोबिंद राम और 26 वर्षीय सद्दाम अंसारी के खिलाफ बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार घटना की शाम आरोपी गोबिंद राम बच्ची को मोटर साइकिल से अलकुसा अपने घर की ओर ले गया। घर में परिवार के लोगों के होने के कारण गोबिंद बच्ची को सद्दाम के पास ले गया। उसके बाद दोनों ने उक्त घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची शनिवार सुबह दूसरे दिन अपने घर पहुंची व स्वजनों को घटना की जानकारी दी।

पीड़िता अनुदानित निजी स्कूल की छात्रा

केंदुआडीह पुलिस पीड़िता के चचेरे भाई की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनो आरोपियों की तलाश कर रही थी। दोनों आरोपियों में गोबिंद राम केंदुआडीह थाना क्षेत्र के अलकुसा डीएवी ग्राउंड के पास का रहता है। जबकि सद्दाम अंसारी केंदुआडीह 5 नंबर का रहनेवाला है। पुलिस के अनुसार पीड़िता निकट के एक अनुदानित निजी स्कूल की छात्रा है। पीड़िता का सोमवार को मेडिकल कराया गया है।

chat bot
आपका साथी