राजपुरा खदान में नहाने गया कालीमंडा का रौशन पानी में डूबा

गलफरबाड़ी ईसीएल मुगमा एरिया के राजपुरा कांटा स्थित खदान में सोमवार को नहाने के दौरान कालीमंडा निवासी गोरख पासवान का 13 वर्षीय पुत्र रौशन पासवान डूब गया। वह अपने दो दोस्तों के साथ खदान में नहाने गया था। अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:36 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:36 PM (IST)
राजपुरा खदान में नहाने गया कालीमंडा का रौशन पानी में डूबा
राजपुरा खदान में नहाने गया कालीमंडा का रौशन पानी में डूबा

संवाद सहयोगी, गलफरबाड़ी : ईसीएल मुगमा एरिया के राजपुरा कांटा स्थित खदान में सोमवार को नहाने के दौरान कालीमंडा निवासी गोरख पासवान का 13 वर्षीय पुत्र रौशन पासवान डूब गया। वह अपने दो दोस्तों के साथ खदान में नहाने गया था। अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया।

रोशन के साथ नहाने गए उसके दोस्त रोहित पासवान व जयप्रकाश यादव ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे तीनों राजपुरा खदान के पानी में नहाने गए थे। जहां पैर फिसलने के कारण रोहित खदान के पानी में गिर गया। हमलोगों ने अपने पैंट के सहारे उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह डूबता ही चला गया। रौशन अपने घर का इकलौता चिराग था। वह कुमारधुबी गुरुनानक मिशन स्कूल में नौवीं का छात्र था। उसके पिता गोरख पासवान श्रृंगार के सामान की फेरी का काम करते हैं। घर में दिव्यांग मां व एक बड़ी बहन है। सूचना पाकर पिता घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, कालीमंडा व आसपास के ग्रामीण खोजबीन करने राजपुरा खदान पहुंचे। इस बीच सूचना पाकर गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी संजय उरांव भी दल बल के साथ वहां पहुंचे। सूचना पाकर निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता भी पहुंची और एसडीपीओ पितांबर सिंह खेरवार को सूचित कर गोताखोरों की व्यवस्था करने को कहा। वहीं सूचना पाकर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी पहुंचे। एसडीपीओ ने मैथन व मुनीडीह के गोताखोरों से बात की। शाम पांच बजे मुनीडीह से गोताखोरों की 15 सदस्यीय टीम पहुंची। एक घंटा तक तलाशा गया, लेकिन रौशन का कुछ पता नहीं चल सका। गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी संजय उरांव ने बताया कि पानी के अंदर बांस व लकड़ी व अंधेरा होने जाने से भी खोजबीन में परेशानी हो रही है। मंगलवार को पुन: तलाश की जाएगी।

chat bot
आपका साथी