Dhanbad Brutal Murder: बेटे ने खंजर घोंप मां, बाप और भाई को मार डाला, खुद को भी किया हलाल; प्रथमदृष्टया पुलिस मान रही यह वजह

Dhanbad Brutal Murder धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के गांधी रोड में चार लोगों की हत्या की सनसनीखेज वारदात घटी है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं। मृतकों के नाम हैं- मुन्ना यादव उसकी पत्नी मीना देवी पुत्र राहुल और रोहित।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:09 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 12:48 PM (IST)
Dhanbad Brutal Murder: बेटे ने खंजर घोंप मां, बाप और भाई को मार डाला, खुद को भी किया हलाल; प्रथमदृष्टया पुलिस मान रही यह वजह
घटना की जांच करती धनबाद पुलिस ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Brutal Murder धनसार थाना क्षेत्र के गांधी रोड इलाके में सोमवार तड़के सनसनी फैल गई। एक घर के दरवाजे के नीचे से बाहर खून बह रहा था। लोगों ने खिड़की से अंदर देखा तो होश उड़ गए। चार शव पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर दवाजा तोड़ा तो अंदर खून लथपथ चार लाश पड़े थे। इस सनसनीखेज वारदात की पुलिस जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना के पीछे का कारण पारिवारिक कलह मान रही है। और शक की सूई परिवार के एक सदस्य पर गया है। माना जा रहा है कि इसी ने तीन लोगों की क्रर हत्या करने के बाद खुद गला रेत कर आत्महत्या कर ली।

सिटी एसपी ने की जांच

धनसार थाना क्षेत्र के गांधी रोड इलाके में आपसी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों के लहूलुहान शव सोमवार की सुबह घर के अंदर मिले। दरवाजा के नीचे से खून के बहकर बाहर निकलने के बाद पड़ोसी सुधीर

महाराज और चेंबर ऑफ कॉमर्स के अजय नारायण लाल ने घटना की जानकारी धनसार थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी जयराम प्रसाद मौके पर पहुंचे। खिड़की से देखने पर घर के अंदर चार लोगों के शव पड़े मिले। थाना प्रभारी से जानकारी पाकर धनबाद के सिटी एसपी आर रामकुमार भी मौके पर पहुंचे। दरवाजा को तोड़कर पुलिस अंदर गई। देखा कि 45 वर्षीय मुन्ना यादव का शव पलंग पर पड़ा है। वही 35 वर्षीय उनकी पत्नी मीना देवी 22 वर्षीय सौतेला पुत्र राहुल यादव और 14 वर्षीय पुत्र रोहित यादव का शव पलंग से कुछ दूर जमीन पर है। पुलिस ने मौके से दो खंजर लगभग 10 इंच का बरामद किया है। एक में खून लगा है। दूसरे में खून नहीं लगा है ।

एक महीने पहले घर में आया था राहुल

मुन्ना यादव ने मीना से कई वर्ष पूर्व दूसरी शादी की थी। मुन्ना, पत्नी मीना और अपने पुत्र रोहित के साथ घर में रहता था। साैतेला पुत्र राहुल एक माह पहले घर पर आया था। तभी से आपसी विवाद को लेकर घर में झगड़ा हो था। मुन्ना ईश्वर साहू के मिक्चर फैक्ट्री में काम करता था। घटना की जानकारी लोगों को सुबह में हुई। लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है की राहुल ने घरेलू व आपसी विवाद के बाद तीनों को पेट और गला में खंजर घोंप कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गला काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन में जुटी हुई है। 

प्रथम दृष्टया आपसी घरेलू विवाद के बाद हत्या और आत्महत्या की घटना प्रतीत होती है। छानबीन जारी है। पूरी जानकारी व जांच के बाद ही घटना के बारे में बताया जा सकता है।

- जयराम प्रसाद, धनसार थाना प्रभारी।

 

chat bot
आपका साथी