Corona Vaccination Update: धनबाद में चार लाख लोगों का पूरा हुआ कोरोना टीकाकरण का दूसरा डोज

धनबाद में टीकाकरण अपनी रफ्तार पर है। अभी तक 400000 लोगों ने कोरोना का दूसरा डोज ले लिया है। महिलाओं की अगर बात करें तो सात लाख के करीब महिलाओं ने पहला डोज कोरोना का ले लिया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:50 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:50 AM (IST)
Corona Vaccination Update: धनबाद में चार लाख लोगों का पूरा हुआ कोरोना टीकाकरण का दूसरा डोज
बाद में करो ना टीकाकरण की रफ्तार तेज, चार लाख लोगों ने लिया टीका।

जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद में टीकाकरण अपनी रफ्तार पर है। दूसरा डोज लेने वाले लोगों की संख्या रविवार को 4 लाख के ऊपर हो गई है। स्वास्थ्य विभाग इसे पूर्ण टीकाकरण मानता है। धनबाद में अब तक 4.6 लाख लोगों को दूसरा डोज लगा है। वहीं जिले में अब तक कुल 15.54 लाख लाभुकों को कोरोना वैक्सीन लगाया गया है। सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर ने बताया कि दूसरा डोज लगाने वाले लाभुकों की संख्या तेजी से बढ़ाई जा रही है। फिलहाल विभाग की कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को कम से कम पहला डोज लगा दिया जाए। 

महिलाओं की संख्या भी 7 लाख के आसपास पहुंची
जिले में कोरोना टीका करण में पुरुषों के साथ ही महिलाएं की संख्या भी अब तेजी से बढ़ी है। जिले में अब तक 8.55 लाख पुरुषों ने वैक्सीन लिया है। अब तक 6.99 महिलाओं ने कोरोना वैक्सीन लिया है। सबसे ज्यादा टीकाकरण 18 से 44 वर्ष के बीच के लाभुकों ने लिया है। इनकी संख्या भी आठ लाख के ऊपर है। विभागीय अधिकारियों की माने तो 20 लाख लोगों में टीकाकरण के लिए विभाग जगह-जगह स्थाई -अस्थाई कैंप लगा रहा है। 
टीका एक्सप्रेस से दुर्गम इलाकों में टीकाकरण
केयर संस्था और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में चलाए जाने वाले पांच टिकट एक्सप्रेस से टीकाकरण किया जा रहा है। इस टीका एक्सप्रेस को टुंडी प्रखंड में तैनात किया गया है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस जाकर लोगों को टीकाकरण से जोड़ रहा है। वही कोलियरी इलाकों में भी वैसे जगहों पर जहां शहरी गरीबी ज्यादा है, वहां अब तक एक भी टीका नहीं ले पाए हैं, वहां पर टीका एक्सप्रेस भेजे जा रहे हैं।
chat bot
आपका साथी