निरसा चिरकुंडा व्यापार मंडल सहयोग समिति अध्यक्ष के लिए चार दावेदार

निरसा चिरकुंडा व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष व समिति सदस्य के लिए छह दिसंबर को चुनाव होने हैं। इसके लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:35 PM (IST)
निरसा चिरकुंडा व्यापार मंडल सहयोग समिति अध्यक्ष के लिए चार दावेदार
निरसा चिरकुंडा व्यापार मंडल सहयोग समिति अध्यक्ष के लिए चार दावेदार

निरसा : निरसा चिरकुंडा व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष व समिति सदस्य के लिए छह दिसंबर को चुनाव होने हैं। इसके लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया गया। अध्यक्ष पद के लिए चार और प्रबंध समिति सदस्य के लिए 18 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रबंधन समिति सदस्यों का नामांकन रद कर दिया गया शनिवार को नामांकन वापस लेने का दिन निर्धारित है। उसके के बाद पता चलेगा कि चुनाव में कितने प्रत्याशी रहेंगे।

शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार सिंह, दयानंद प्रसाद यादव तारकेश्वर प्रसाद तिवारी व जमुना प्रसाद सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पांच प्रबंध समिति सीट के लिए विवेक मोदक, बृजेंद्र गोस्वामी, दयानंद प्रसाद यादव, दिनेश कुमार साव, गायत्री देवी, गीता कुमारी, हरि प्रसन्न बनर्जी, मधुरेंद्र गोस्वामी, ममता रवानी, मुरली किशोर साव, पूरणमल गोयल, रंग बहादुर सिंह, रामकृपाल गोस्वामी, रेखा देवी, सुबलचंद्र तिवारी, सुधीर रवानी, स्वप्न कुमार व जमुना प्रसाद सिंह ने अपना नामांकन करवाया। निर्वाचन पदाधिकारी शशि किरण ने जांच के बाद रामकृपाल गोस्वामी व स्वप्न कुमार लायक का नामांतरण अस्वीकृत कर दिया। वर्ष 2006 के बाद से निरसा सह चिरकुंडा व्यापार मंडल सहयोग समिति का मतदान द्वारा अध्यक्ष व प्रबंध समिति सदस्य का चुनाव नहीं हुआ था। अध्यक्ष व प्रबंध समिति के सदस्य के उम्मीदवार आपस में बैठकर सर्वसम्मति से चयन कर लेते थे। इस बाद मतदान से होने के कारण व्यापार मंडल के मतदाताओं में हर्ष व्याप्त है। देवाशीष देव बनाए गए डीवीसी मैथन प्रमुख

मैथन : डीवीसी मैथन परियोजना में कई वरीय पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। डीवीसी कोलकाता मुख्यालय के एचआर विभाग के कार्यपालक निदेशक राकेश रंजन ने फेरबदल संबंधी आदेश पत्र जारी किया है। आदेश के अनुसार अब डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख देवाशीष देव होंगे। वहीं पहले से मौजूद परियोजना प्रमुख अपूर्व मुखर्जी को हटाकर मैथन में ही सीटीसी विभाग में भेजा गया है। वहीं संतोष कुमार सिन्हा का सीएसओ से सीएनएम मैथन में तबादला किया गया। पिछले कुछ समय इस तरह से डीवीसी में तबादले का दौर जारी है। इससे पूर्व में भी डीवीसी मैथन सहित कई परियोजना के पदाधिकारियों को इधर से उधर किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी