कतरास, सिजुआ व निचितपुर में मनाई गई पूर्व सांसद स्व. टेकलाल महतो की पुण्यतिथि

कतरास सिजुआ निचितपुर कतरास बाजार झामुमो कार्यालय टाटा सिजुआ छह नंबर व झारखंड मोड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:53 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 02:26 AM (IST)
कतरास, सिजुआ व निचितपुर में मनाई गई पूर्व सांसद स्व. टेकलाल महतो की पुण्यतिथि
कतरास, सिजुआ व निचितपुर में मनाई गई पूर्व सांसद स्व. टेकलाल महतो की पुण्यतिथि

कतरास, सिजुआ, निचितपुर: कतरास बाजार झामुमो कार्यालय, टाटा सिजुआ छह नंबर व झारखंड मोड़ पर रविवार को पूर्व सांसद स्व. टेकलाल महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। कतरास बाजार में राजेंद्र प्रसाद राजा, कंचन महतो, मोना महतो, निरंजन महतो, अधिवक्ता भैरवनाथ महतो, जगरनाथ सोनार, राजू खान, मीरा दास, परितोष महतो आदि ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। टाटा सिजुआ छह नंबर स्थित विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आवासीय कार्यालय में टेकलाल महतो की तस्वीर पर लोगों ने माल्यार्पण कर नमन किया। झामुमो नेता दिनेश कुमार महतो, बाबूनाथ महतो, आनंद महतो, फूलचंद्र महतो, भोला चौहान, कांतो महतो, दीपक महतो, गुड्डू अंसारी आदि शामिल थे। निचितपुर: झारखंड मोड़ स्थित झामुमो के कार्यालय में स्व. टेकलाल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। पवन महतो, बसंत महतो, संजय पंडित, महादेव हांसदा, अंगद महतो, धीरेन चंद्र महतो, साधु महतो, संतोष रवानी, तरुण महतो, प्रेमचंद महतो, गंगाधर महतो, ईश्वर मरांडी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी