पूर्व मंत्री मन्नान की फिर बिगड़ी तबीयत; जिलाध्यक्ष को रोता देख हो गए थे अचेत, कई कांग्रेसी हाल लेने पहुंचे अस्पताल

पूर्व मंत्री मन्नान मलिक की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर कई लोग उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। इंटक के राष्ट्रीय सचिव अनूप सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता मन्नान मल्लिक का हालचाल लेने पहुंचे।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 10:19 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 10:29 PM (IST)
पूर्व मंत्री मन्नान की फिर बिगड़ी तबीयत; जिलाध्यक्ष को रोता देख हो गए थे अचेत, कई कांग्रेसी हाल लेने पहुंचे अस्पताल
पूर्व मंत्री मन्नान की फिर बिगड़ी तबीयत; जिलाध्यक्ष को रोता देख हो गए थे अचेत, कई कांग्रेसी हाल लेने पहुंचे अस्पताल

धनबाद, जेएनएन। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक को सांस लेने में तकलीफ होने पर शुक्रवार की देर रात जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं, मन्नान की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर कई लोग उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। इंटक के राष्ट्रीय सचिव अनूप सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता मन्नान मल्लिक का हालचाल लेने पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। हालांकि चिकित्सकों ने यह नहीं बताया कि कब तक डिस्चार्ज करेंगे।

बता दें कि कांग्रेज जिलाध्यक्ष बजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी शारदा सिंह (66) पहले से ही जालान अस्पताल में भर्ती थी, जिनका शनिवार को देहांत हो गया। मन्नान भी जालान अस्पताल के उसी वार्ड में भर्ती थे जहां जिलाध्यक्ष की पत्नी भर्ती थी। दोनों का बेड अगल-बगल था। पत्नी की मौत के बाद बजेंद्र सिंह को रोता देख मन्नान भी रोने लगे, जिससे उनकी तबीयत और खराब हो गई। बताया जाता है कि एक समय तो वे अतेच हो गए थे। इसके बाद उन्हें आइसीयू में ले जाया गया। उपचार के बाद फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है। 

वहीं, शनिवार को मन्नान के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल परिसर में कांग्रेस के कई नेता पहुंचे। विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, पूर्व मंत्री ओपी लाल, इंटक के राष्ट्रीय सचिव जयमंगल सिंह, राकोमसं महामंत्री एके झा, विजय सिंह समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी जालान अस्पताल में लगाई गई है। मन्नान की तबीयत इस साल जनवरी में भी बिगड़ी थी। तब उन्हें गंभीर हालत में रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार आ गया था और सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। 

chat bot
आपका साथी