Janata Mazdoor Sangh: पूर्व मंत्री भतीजे से हार मानने को तैयार नहीं, कोल इंडिया चेयरमैन को भेजा पत्र

Janata Mazdoor Sangh जनता मजदूर संघ का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। श्रम एवं निबंधन विभाग झारखंड सरकार ने पूर्व विधायक कुंती सिंह के बेटे मनीष सिंह के दावे को जनता मजदूर संघ पर सही पाया है। इसके बाद भी बच्चा सिंह तैयार नहीं हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 08:18 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 08:18 AM (IST)
Janata Mazdoor Sangh: पूर्व मंत्री भतीजे से हार मानने को तैयार नहीं, कोल इंडिया चेयरमैन को भेजा पत्र
पूर्व मंत्री बच्चा सिंह और उनके भतीजे मनीष सिंह ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। जनता मजदूर संघ को श्रम व निबंधन विभाग से सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी विवाद का दामन नहीं छूट रहा है। मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। जनता मजदूर संघ पूर्व विधायक कुंती देवी के पुत्र मनीष सिंह उर्फ सिध्दार्थ गौतम जनता मजदूर संघ के लेटर पेड व नाम का उपयोग करने पर अपने चाचा पूर्व मंत्री बच्चा सिंह व उनके समर्थकों पर थाना में मामला दर्ज कराने के साथ साथ कोल कंपनियों को जनता मजदूर संघ के नाम पर किसी तरह की बातचीत करने पर आपत्ति दर्ज करा रहे है। अब बच्चा सिंह ने भी मोर्चा खोलते हुए कोल इंडिया प्रबंधन से लेकर हर संस्थान का पत्र देकर कहा है कि मामला कोर्ट में है। इसलिए पूर्व की तरह ही कार्य होता रहेगा। उच्च न्यायालय का फैसला जो आएगा वह मान्य होगा। श्रम व निबंधन विभाग ने जो आदेश दिया है वह एक तरफा है। इस मामले में उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। जिस पर कोई निर्णय नहीं आया है।

बच्चा सिंह करेंगे लेटर हेड का उपयोग तो भेज देंगे जेल : मनीष सिंह

झारखंड सरकार निबंधन विभाग ने जनता मजदूर संघ कुंती गुट को मान्यता दी है। झारखंड सरकार श्रमिक संघों के रजिस्ट्रीकरण का प्रमाण पत्र 16 जुलाई को रजिस्ट्रार श्रमिक संघ ने दिया है। संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह का कहना है कि बच्चा सिंह को 2006 में ही संघ से निकाल दिया था। गलत तरीके से संघ का नाम का उपयोग कर रहे थे। अब झारखंड सरकार ने मान्यता दे दी है। पूर्व मंत्री बच्चा सिंह व उनके समर्थक जनता मजदूर संघ का लेटर हेड बैनर या किसी तरह का नाम इस्तेमाल करते है तो उनपर कानूनी कार्रवाई करते तो मुकदमा दायर कर जेल भेज दिया जाएगा। मालूम हो कि बच्चा सिंह मनीष सिंह के ही चाचा हैं जो जनता मजदूर संघ का एक गुट का नेतृत्व करते हैं। मनीष सिंह ने कहा कि निबंधन विभाग ने उन्हें मान्यता दी है इसलिए अब यहां कोई गुट नहीं चलेगा। जनता मजदूर संघ के अध्यक्ष रामाधीर सिंह और महामंत्री कुंती देवी है। निबंधन झारखंड सरकार ने 16 जुलाई 2021 को जनता मजदूर संघ को मान्यता प्रदान की है। इसका निबंधन संख्या 281-2020-21 है।

chat bot
आपका साथी