पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, झारखंड में चल रहा ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग

अपर्णा ने कहा- यह किसी को बताने की जरूरत नहीं कि किसलिए ट्रांसफर-पोस्टिंग हो रहा है। इससे सरकार में बैठे लोग लाखों-करोड़ों बना रहे हैं। इस सरकार में जनता का भला होने वाला नहीं है। दो साल होने को हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सरकार एक भी उपलब्धि नहीं गिना सकते हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:55 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:55 AM (IST)
पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, झारखंड में चल रहा ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग
भाजपा चिरकुंडा मंडल की बैठक में बोलतीं अपर्णा सेनगुप्ता ( फोटो जागरण)।

संवाद सहयोगी, चिरकुंडा। पूर्व मंत्री और निरसा से भाजपा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने झारखंड की हेमंत सरकार ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है-झारखंड में ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग चल रहा है। यह किसी को बताने की जरूरत नहीं कि किसलिए ट्रांसफर-पोस्टिंग हो रहा है। इससे सरकार में बैठे लोग लाखों-करोड़ों बना रहे हैं। इस सरकार में जनता का भला होने वाला नहीं है। दो साल होने को हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सरकार एक भी उपलब्धि नहीं गिना सकते हैं। भाजपा सरकार के समय की योजनाओं का फीता काटकर ही कुछ श्रेय ले सकते हैं।

भाजपा चिरकुंडा मंडल की बैठक में संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

भाजपा चिरकुंडा मंडल की प्रथम कार्यसमिति की बैठक बुधवार को नेहरू रोड स्थित सेलिब्रेशन हाल में हुई। इसमें संगठन के विस्तार और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए जाने पर चर्चा की गई। इस दौरान निरसा विधायक ने कहा कि राज्य की सरकार महिला व किसान विरोधी है। इस सरकार में ट्रांसफर पोङ्क्षस्टग का बोलबाला है। सड़क से सदन तक सरकार के विरोध में आंदोलन की रणनीति तैयार है। हम हर हाल में इस सरकार से मुकाबले के लिए तैयार हैं ।

बैठक में उपस्थिति

बैठक में पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा, चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष डबलू बाउरी, प्रभारी दीपा दास, चिरकुंडा मंडल अध्यक्ष बापी सेनगुप्ता, मंडल महामंत्री जगरनाथ ङ्क्षसह , डीएन पाठक, अनिल यादव, गोपाल ङ्क्षसह,जेके सिह,अभिषेक दास, विजय सिन्हा, पप्पू ङ्क्षसह, पवन शर्मा, मदन शर्मा, अरङ्क्षवद सिन्हा, सुनीता देवी, रीना बनर्जी, नैना शर्मा, पूनम देवी, मिराज खान, ब्रजेंद्र ङ्क्षसह, कमलेश पांडेय, सुरेश ङ्क्षसह, तुलसी विश्वकर्मा, काशी साव, बुलन बाउरी, मेराज खान, ब्रजेश ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी