Pradeep Kumar Balmuchu: एक साल में ही आजसू की राजनीति से भर गया मन, वाया झामुमो कांग्रेस में वापसी के लिए शुरू की बैटिंग

आजसू पार्टी के टिकट पर घाटशिला से विधानसभा चुनाव लडऩे वाले पूर्व मंत्री प्रदीप बलमुचू कांग्र्रेस में घर वापसी चाहते हैं। वह आठ साल तक कांग्र्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त आजसू पार्टी में चले गए थे। उन्होंने आजसू से नाता तोड़ लिया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:25 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:25 AM (IST)
Pradeep Kumar Balmuchu: एक साल में ही आजसू की राजनीति से भर गया मन, वाया झामुमो कांग्रेस में वापसी के लिए शुरू की बैटिंग
गिरिडीह सर्किट हाउस में समर्थकों के साथ पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार बलमुचू।

धनबाद, जेएनएन। पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार बलमुचू का एक साल में ही आजसू की राजनीति से मन भर गया है। झारखंड के कद्दावार कांग्रेस नेता रहे बलमुचू 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले आजसू में शामिल होकर घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। चुनाव हारने के बाद झारखंड की राजनीति में अलग-थलग पड़े थे। अब फिर से घर वापसी में जुट गए हैं। कांग्रेस में शामिल होने के लिए आवेदन दिया है। दूसरी तरफ झारखंड में सत्ताधारी झामुमो के लिए भाजपा के खिलाफ बैटिंग भी शुरू कर दी है। दुमका उपचुनाव में उन्होंने झामुमो प्रत्याशी बंसत सोरेन के लिए प्रचार करने का एलान किया है। इसे कांग्रेस में शामिल होने के लिए रास्ता बनाने के रूप में देखा जा रहा है। 

आजसू पार्टी के टिकट पर घाटशिला से विधानसभा चुनाव लडऩे वाले पूर्व मंत्री प्रदीप बलमुचू कांग्र्रेस में घर वापसी चाहते हैं। वह आठ साल तक कांग्र्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त आजसू पार्टी में चले गए थे। उन्होंने आजसू से नाता तोड़ लिया है। वे दुमका में बसंत सोरेन के लिए प्रचार करेंगे। शुक्रवार को गिरिडीह परिसदन में पत्रकारों से कहा- कांग्र्रेस में शामिल होने के लिए आवेदन दिया है। पार्टी नेतृत्व विचार कर रहा है। यकीन है कि दोबारा कांग्र्रेस के सिपाही के नाते कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा- दुमका जा रहे हैं। वहां यूपीए के उम्मीदवार बसंत सोरेन के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। दावा किया कि विरोधी कुछ भी बोले, दुमका और बेरमो उपचुनाव में यूपीए की ही जीत होगी। भाजपा के नेता लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता सब समझ रही है। 

chat bot
आपका साथी