West Bengal Chunav 2021: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर

West Bengal Assembly Election 2021 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा की सरकार बनाना चाहती है।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:28 AM (IST)
West Bengal Chunav 2021: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर
डीवीसी के चेयरमैन कैंप हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, ज्ञानरंजन सिन्हा और डबलू बाउरी ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 का शंखनाद हो चुका है। मतदान 8 चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 27 मार्च और अंतिम चरण का 29 अप्रैल को होगा। मतगणना 2 मई को होगी। भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव- 2021 से काफी उम्मीद है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में 10 साल से चल रही सरकार का हटाने के लिए भाजपा चुनाव में टीएमसी को पराजित करना चाहती है। इसके लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व से लेकर पश्चिम बंगाल के नेता-कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इस चुनावी लड़ाई में झारखंड के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी झोंक दिया गया है। झारखंड का सीमावर्ती राज्य होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को खास लक्ष्य साधने के लिए लगाया गया है। यह लक्ष्य है आदिवासी मतदाताओं को भाजपा के तरफ मोड़ना। भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी लगातार पश्चिम बंगाल में जाकर चुनाव अभियान में शामिल हो रहे हैं।

केंद्र की योजनाओं को बंगाल की सरकार राज्य में लागू नहीं होने देती,जनता को इसका लाभ नहीं मिल पाता।

"सोनार बांग्ला" के लिए परिवर्तन आवश्यक है।

पश्चिम बंगाल के तारापुर और मेजिया में #Poribartan यात्रा के दौरान सांसद @Drsubhassarkar जी और वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा जी के साथ शामिल हुआ। pic.twitter.com/mcyzEbqYSY

— Babulal Marandi (@yourBabulal) February 26, 2021

परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मेजिया और तारापुर में परिवर्तन यात्रा में शरीक हुए। उनके साथ झारखंड प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र भी थे। इस माैके पर मरांडी ने कहा कि केंद्र की योजनाओं को पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार लागू नहीं होने देती। इस कारण केंद्र की योजनाओं का लाभ यहां की जनता को नहीं मिल पा रहा है। सोनार बांग्ला के लिए पश्चिम बंगाल में परिवर्तन आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से

बाबूलाल मरांडी ने भाजपा की जीत का किया दावा

झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया है। उन्होंने शुक्रवार को धनबाद के मैथन स्थित डीवीसी के चेयरमैन कैंप हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव-2019 से भी अधिक तेजी से भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी को हटाकर भाजपा सरकार देखना चाहती है। जनता बदलाव के मूड में है। पश्चिम बंगाल में निश्चित ही भाजपा की सरकार बनेगी।

chat bot
आपका साथी