Ghaziabad Viral Video को लेकर बाबूलाल ने राहुल पर साधा निशाना, कहा-आपकी और आपकी पुरखों की राजनीति झूठ की बुनियाद पर

यूपी के गाजियाबाद में मुस्लिम व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी का राजनीति झूठ की बुनियाद पर है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 09:57 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:39 PM (IST)
Ghaziabad Viral Video को लेकर बाबूलाल ने राहुल पर साधा निशाना, कहा-आपकी और आपकी पुरखों की राजनीति झूठ की बुनियाद पर
राहुल गांधी और बाबूलाल मरांडी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। यूपी के गाजियाबाद में मुस्लिम व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की राजनीति झूठ की बुनियाद पर है। राहुल के ट्वीट को लेकर देश की राजनीति गरमाई हुई है। भाजपा के नेता लगातार हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर हमला करने के लिए एक के बाद एक दो ट्वीट किए हैं।

फेक न्यूज़ के सहारे समाज में भ्रम फैलाने की @INCIndia की कोशिशें झूठी साबित हुई है।

गाज़ियाबाद में वृद्ध की पिटाई और #COVAXIN के टीके में बछड़े के सीरम का प्रयोग दोनों ही झूठे साबित हुए है।

समाज में वैमनस्य उत्पन्न करने की ये साजिश एक आपराधिक कृत्य है, इनपर कार्रवाई होनी चाहिए।

— Babulal Marandi (@yourBabulal) June 16, 2021

क्या है मामला

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में 5 जून को अब्दुल समद नाम का एक व्यक्ति गाजियाबाद के एक गांव में ताबीज बेचने के लिए पहुंचा था। इस व्यक्ति की उम्र 70 साल से अधिक है। गांव पहुंचने पर अब्दुल समद के साथ 10 लड़कों ने मारपीट की क्योंकि, इन लड़कों का ये कहना था कि अब्दुल समद ने उन्हें जो ताबीज़ बेचे थे, उनका उनके जीवन पर गलत असर हुआ और इससे वो काफ़ी प्रभावित हुए। मारपीट करने वालों में पांच लड़के हिन्दू थे और पांच लड़के मुस्लिम समुदाय से थे। मारपीट के बाद 7 जून को बुजुग ने गाजियाबाद पुलिस में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी में अब्दुल समद ने ऐसा नहीं कहा था कि जय श्री राम नहीं बोलने पर उन्हें मारा-पीटा गया। इस मामले को जय श्रीराम नहीं बोलने पर पिटाई का रंग दिया गया। इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया। सच्चाई सामने आने के बाद भाजपा राहुल गांधी पर हमले बोल रही है। 

सत्येन धार्यते पृथ्वी, सत्येन तपते रवि..

सत्येन वाति वायुश्च..सर्व सत्ये प्रतिष्ठितम..

सत्य तो हर स्थिति में प्रतिष्ठित है।

लेकिन आपकी और आपकी पुरखों की राजनीति ही झूठ की बुनियाद पर टिकी है।

समाज में भ्रम फैलाने और वैमनस्य बढ़ाने की आपकी कोशिशें कभी सफल नहीं होगी।

जय श्री राम। https://t.co/96yoMDKSSJ" rel="nofollow

— Babulal Marandi (@yourBabulal) June 15, 2021

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गिरिडीह जिले के राजधनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा है-फेक न्यूज के सहारे भ्रम फैलाने की कांग्रेस की साजिश विफल हुई है। गाजियाबाद में वृद्ध की पिटाई और #Covaxin के टीके में बछड़े के सीरम का प्रयोग दोनों ही आरोप झूठे साबित हुए हैं। उन्होंने समाज में भ्रम फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। 

chat bot
आपका साथी