Giridih के पूर्व सांसद राजकिशोर की पुत्रवधू ने दिखाया बड़ा दिल, धनबाद की जनता के लिए दान करेगी 23 एकड़ जमीन

गिरिडीह की पूर्व सांसद राजकिशोर महतो की पुत्रवधू विनीता सिंह धनबाद की जनता के लिए 23 एकड़ जमीन दान करने की घोषणा की है। इस जमीन पर राज्य सरकार इंजीनियरिंग कालेज स्टेडियम और संग्राहलय का निर्माण कर सकती है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 06:28 PM (IST)
Giridih के पूर्व सांसद राजकिशोर की पुत्रवधू ने दिखाया बड़ा दिल, धनबाद की जनता के लिए दान करेगी 23 एकड़ जमीन
राजकिशोर महतो की पुत्रवधू विनिता सिंह ( फाइल फोटो)।

जासं, धनबाद। झारखंड अलग राज्य के अगुआ स्व. बिनोद बिहारी महतो की पौत्रवधू और गिरिडीह के पूर्व सांसद स्व. राज किशोर महतो की पुत्रवधू विनीता सिंह ने धनबाद की जनता के लिए 23 एकड़ जमीन सरकार को दान करने की घोषणा रविवार को की। उन्होंने बताया कि इस जमीन पर राज्य की जनता व बच्चों के भविष्य के लिए इंजीनियरिंग कालेज, अंतराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम और संग्रहालय का निर्माण किया जा सकता है। दान की जाने वाली जमीनें बांदरचुंंआ, ढांगी व बलियापुर बीबीएम कालेज के समीप उपलब्ध हैं। दान करने का प्रस्ताव शीघ्र ही राज्य सरकार को भेजा जाएगा। 23 एकड़ जमीन में स्टेडियम के लिए 11 एकड़, इंजीनियरिंग कालेज के लिए 8 एकड़ और स्व. बिनोद बिहारी महतो के नाम पर संग्रहालय के लिए 4 एकड़ होगा। 

मेयर चुनाव लड़ने की तैयारी

विनीता सिंह ने धनबाद नगर निगम का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया है। धनबाद की जनता के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करना प्राथमिकता होगी। यहां तक की धनबाद वासियों के लिए मनोरंजन के लिए चिड़ियाघर का निर्माण, बच्चों के भविष्य के लिए सरकारी स्कूलों को अपग्रेड कर प्राइवेट स्कूलों के स्तर तक पहुंंचाना। साथ ही कहा कि धनबाद कोल कैपिटल होने के बाउजूद यहांं एक बेहतर समुचित सुविधा युक्त अस्पताल नहीं होना जो धनबाद की जनता के लिए बेहद दुखदाई व दुर्भाग्यपूर्ण है।

धनबाद में एयरपोर्ट न होना दुखद

धनबाद जैसे शहर से एयरपोर्ट, एम्स चला गया। इस विषय में यहां की जनता यहां के नेता से सवाल पूछते रह गई। लेकिन नेताओं ने चुप्पी साध कर अभी तक बैठे हैं। यहां तक की यहां के सरकारी स्कूलों की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि बच्चों को शिक्षा भी ठीक से नहीं मिल पा रही है। पढ़ाई के साथ बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मनोरंजन के साधन होने चाहिए जो धनबाद में एक भी नहीं है। 

chat bot
आपका साथी