प्रदेश में झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी की सरकार : रघुवर दास

पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रदेश में झामुमो की सरकार नहीं मुद्रा मोचन की सरकार है। उन्होंने झामुमो सरकार पर जमकर हमला बोला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:20 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:20 PM (IST)
प्रदेश में झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी की सरकार : रघुवर दास
प्रदेश में झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी की सरकार : रघुवर दास

संवाद सहयोगी, बरोरा: पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रदेश में झामुमो की सरकार नहीं है, बल्कि झारखंड मुद्रामोचन पार्टी की सरकार है। जहां अवैध कारोबार का साम्राज्य कायम है। यह बातें रविवार को चिटाही स्थित विधायक ढुलू महतो के आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार राज्य का नहीं बल्कि अपना विकास करने में लगी हुई है। अपने लाभ के लिए पंचायत चुनाव को बार बार टाल दी जा रही है। उन्होंने कहा हमारे सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थी, जिसे इस सरकार ने बंद करने का काम किया है। आने वाले समय में इसका जवाब जनता देगी। पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर चिटाही स्थित रामराज मंदिर में आयोजित एक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए। उनका विधायक ढुलू महतो भाजपा के कार्यकर्ता सहित तेली समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

ढुलू ने रघुवर दास को अंगवस्त्र व रामराज मंदिर की स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बोकारो जिला निवासी तेली समाज के महासचिव किशुन नायक के पुत्र निमेश कुमार तथा पुत्र वधू कुमारी अनुराधा को आशीर्वाद दिया। मंदिर दर्शन से पहले रघुवर विधायक के आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री आदिवासी होने के बावजूद यहां आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है। उनका हक छीना जा रहा है। उनके कार्यकाल में आदिवासियों के सामूहिक बलात्कार जैसी कई घटनाएं घट चुकी हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदिवासी हों और वहां का आदिवासी सुरक्षित न हो तो फिर आम जनता को पूछनेवाला कौन है। उन्होंने हेमंत सोरेन को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें श्री राम की शरण में जाना चाहिए और उसका अनुकरण कर जनता की भावनाओं की कद्र करते हुए जनता की सेवा करना चाहिए।

मौके पर पूर्व विधायक अमर बाउरी, शत्रुघ्न महतो, लक्ष्मण नायक, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह, बच्चू राय, शेखर सिंह, पप्पू सिंह, भारत शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी