Jharkhand By-election: बाबूलाल ने बेरमो व दुमका में भाजपा की जीत का किया दावा, कहा-हेमंत के 9 महीने के कार्यकाल में परेशान हो गए लोग

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नौ महीने के कार्यकाल में ही लोग सरकार से परेशान हो गए हैं। ना कोई विकास कार्य हुआ है ना ही किसी को रोजगार दिया गया। नौ महीने में जिस एकमात्र योजना की उन्होंने शुरुआत की वह है धोती-साड़ी योजना।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:31 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 08:37 AM (IST)
Jharkhand By-election: बाबूलाल ने बेरमो व दुमका में भाजपा की जीत का किया दावा, कहा-हेमंत के 9 महीने के कार्यकाल में परेशान हो गए लोग
धनबाद के हीरापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करते पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी।

धनबाद, जेएनएन। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्रुवीकरण का निरर्थक प्रयास कर रहे हैं। उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी दोनों सीटें जीतेगी। यह कहना है भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का। मरांडी दुमका से रांची लौटने के क्रम में धनबाद में कुछ देर के लिए रुके थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में बिखराव था, इसलिए हेमंत को फायदा मिला। इस बार ऐसा नहीं है। आजसू भाजपा साथ है। इसका हमें लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बिजली की राशि कटौती मुद्दा तब बनता जब सरकार केंद्र को पैसे का भुगतान कर देती और बिजली नहीं मिलती। जब पैसे नहीं देंगे तो कटौती तो होगी ही। यह तो एग्रीमेंट में है। जहां तक 1932 के खतियान की बात है, उसका हमेशा का मुद्दा रहा। उसका भी लाभ नहीं मिलेगा। मरांडी ने कहा कि नौ महीने के कार्यकाल में ही लोग सरकार से परेशान हो गए हैं। ना कोई विकास कार्य हुआ है, ना ही किसी को रोजगार दिया गया। नौ महीने में जिस एकमात्र योजना की उन्होंने शुरुआत की, वह है धोती-साड़ी योजना। इससे लोगों को बरगलाया नहीं जा सकता।

मरांडी ने यहां पार्टी कार्यकर्ता रोशन टुडू के रेस्टोरेंट का भी उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, रमेश कुमार राही, संजय झा, देवाशीष पाल, वीरेंद्र हांसदा आदि मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी